बॉलीवुड

टाइगर जिंदा है की शूटिंग के दौरान बीमार पड़े सलमान

टाइगर जिंदा है की शूटिंग के दौरान बीमार पड़े सलमान...
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2017, 5:55 PM IST
salman khan
salman khan

आस्ट्रिया में चुनौतीपूर्ण मौसम में फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग के दौरान अभिनेता सलमान खान को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हुईं। निर्देशक अली अब्बास जफर ने यह जानकारी दी। आस्ट्रिया में फिल्म की शूटिंग के बारे में जफर ने एक बयान में कहा, "जो हम पर्दे पर देखते हैं, वह हमें जितना आसान लगता है, उतना होता नहीं है। कभी-कभी शूटिंग करना बहुत मुश्किल होता है, जैसा की हमारे साथ आस्ट्रिया में शूटिंग के दौरान हुआ।"

जफर ने कहा, "टाइगर जिंदा है के एक महत्वपूर्ण अध्याय के लिए हमें अलग-थलग जगह, एकांत में शूटिंग करना था। हमें आस्ट्रिया के पहाडिय़ों में एक जगह मिली, जहां ऐसा प्रतीत होता है कि समय रुक और जम गया है।" उन्होंने कहा, "यहां शूटिंग करने का मतलब है अनपेक्षित परिस्थितियों से जूझना। शूटिंग के दौरान हमें सच में बहुत तकलीफ हुई। सलमान को स्वास्थ्य समस्याएं हुईं, लेकिन फिर भी यहां उन्होंने फिल्म के एक कठिन एक्शन सीन की शूटिंग की।"

टीम ने वहां एक गाने की भी शूटिंग की। जफर ने कहा, "हमने जेम्स बांड की फिल्म 'स्पेक्टर' पर काम करने वाले अंतर्राष्ट्रीय दल के साथ काम किया, इसलिए हमारे पास विशेषज्ञता थी। अंत में एक टीम के रूप हमें खुशी हुई कि हम सफलतापूर्वक फिल्म की शूटिंग पूरी करने में कामयाब रहे।" फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में सलमान के साथ कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी।

गौरतलब है कि सलमान बीमार पडऩा स्वाभाविक है, क्योंकि ऑस्ट्रिया का टेम्परेचर सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जी हां, कटरीना और सलमान माइनस 22 डिग्री के टेम्परेचर में फिल्म के एक्शन सीन शूट कर रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने एक बयान में कहा कि हमें फिल्म के इस सीन के लिए एक ऐसी जगह की जरूरत थी, जो शांत हो, लेकिन ऑस्ट्रिया में शूटिंग करना आसान बात नहीं है। हमें यहां शूटिंग करते समय काफी परेशानी उठानी पड़ी। यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी।

Published on: