बॉलीवुड

3 दिनों में Bad Newz का बॉक्स ऑफिस पर रहा ऐसा हाल, बड़े पर्दे पर हिट हुई विक्की-तृप्ति की जोड़ी

Bad Newz Box Office Collection Day 3: विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बेड न्यूज' बड़े पर्दे पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2024, 9:36 AM IST
Bad Newz Box Office Collection Day 3

Bad Newz Box Office Collection Day 3: विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'बैड न्यूज' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने महज तीन दिन में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा लग रहा है कि फिल्म विक्की कौशल की हिट लिस्ट में शामिल हो सकती है।

फिल्म 'बेड न्यूज' ने तीसरे दिन की इतनी कमाई (Bad Newz Box Office Collection Day 3)

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म 'बैड न्यूज' ने पहले दिन 8.3 करोड़ रुपए कमाए। वहीं, दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 10.25 करोड़ रुपए रहा। अब फिल्म के तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसके मुताबिक 'बैड न्यूज' ने 11 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसी के साथ इस फिल्म ने तीन दिनों में कुल 29.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म 'बेड न्यूज' की कहानी (Bad Newz Story)

फिल्म 'बैड न्यूज' में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क लीड रोल्स में हैं। आनंद तिवारी के डायरेक्शन में बनी रोमांस-कॉमेडी फिल्म की कहानी हेट्रोपैटरनल सुपरफेकंडेशन के एक बेहद असामान्य मामले पर बेस्ड है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी ने सलोनी नाम की लड़की का किरदार निभाया है जो एक साथ दो अलग-अलग मर्दों से पैदा हुए जुड़वा बच्चों को जन्म दे रही है।

फिल्म 'बेड न्यूज' की स्टारकास्ट (Bad Newz Starcast)

फिल्म 'बैड न्यूज' में विक्की कौशल-तृप्ति डिमरी के साथ-साथ एमी विर्क नेहा धूपिया, शीबा चड्ढा और फैसल राशिद अहम रोल में हैं।

Updated on:
22 Jul 2024, 9:36 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा