बॉलीवुड

BOX OFFICE COLLECTION: आयुष्मान की ‘बधाई हो’ के आगे फेल हुई सैफ की ‘बाजार’, जानें कुल कमाई

इस शुक्रवार को सैफ अली खान की फिल्म 'बाजार' रिलीज हुई है। तो आइए देखते हैं दोनों में से कौन सी फिल्म इस वक्त आगे चल रही है।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2018, 11:12 AM IST
badhaai ho and baazar box office collection reports
badhaai ho and baazar box office collection reports

पिछले हफ्ते ही आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'बधाई हो' रिलीज हुई है। फिल्म की दिलचस्प कहानी ने इसे बॅाक्स ऑफिस पर हिट बना दिया है। 4 दिन की लंबी छुट्टियों के चलते फिल्म ने जोरदार बिजनेस किया है। इस शुक्रवार को सैफ अली खान की फिल्म 'बाजार' रिलीज हुई है। 'बाजार' की भी पहले दिन की कमाई सामने आ गई है। तो आइए देखते हैं दोनों में से कौन सी फिल्म इस वक्त आगे चल रही है।

आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म 'बधाई हो' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शानदार रहा। ट्रेड एनॅालिस्ट के मुताबिक, गुरुवार को बधाई हो ने करीब 4 करोड़ की कमाई की। 18 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म ने 8 दिनों में कुल 64.75 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

वहीं अगर बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार को रिलीज हुई सैफ अली खान, राधिका आप्टे और चित्रांगदा की फिल्म 'बाजार' की बात करें तो इस फिल्म का बॅाक्स ऑफिस पर टिक पाना जरा मुश्किल लग रहा है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक 'बाजार' ने ओपनिंग डे पर 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया है।

तो कहा जा सकता है कि फिलहाल कलैक्शन के मामले में आयुष्मान खुराना का पलड़ा सैफ अली खान के आगे भारी है। बाकी आने वाले वक्त में पता चलेगा कि दोनों में से कौनसी फिल्म झंडे गाड़ती है।

Updated on:
27 Oct 2018, 11:12 AM IST
Published on: