बॉलीवुड

नीना से पहले ‘बधाई हो’ में सलमान की इस एक्ट्रेस को मिला था आयुष्मान की मां का रोल, इस कारण बिगड़ी बात

निर्देशक अमित ने बताया कि फिल्म में नीना के पति के रोल के लिए आयुष्मान खुराना ने गजराज राव के नाम का सुझाया था।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2018, 12:42 PM IST
Tabu Rejected Neena Guptas Role
Tabu Rejected Neena Guptas Role

नीना गुप्ता और गजराज राव के बिना फिल्म 'बधाई हो' की कल्पना करना मुश्किल है, लेकिन क्या आप जानते हैं की निर्देशक अमित शर्मा की पहली पसंद नीना गुप्ता नहीं थीं। बुजुर्ग जोड़े के लिए निर्देशक की पहली पसंद तब्बू और इरफान खान थे। लेकिन तब्बू और इरफान ने इस रोल को निभाने के लिए साफ मना कर दिया था। इसके बाद उन्होंने नीना और गजराज को ये रोल आॅफर किया।

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक अमित ने इस बात का खुलासा किया कि वह शुरुआत में मां की भूमिका के लिए तब्बू को साइन करना चाहते थे। हालांकि, अभिनेत्री ने इस रोल को मना कर दिया। अमित ने बताया कि तब्बू ने ही इस रोल के लिए नीना गुप्ता का सुझाव दिया था।

वहीं निर्देशक अमित ने बताया कि फिल्म में नीना के पति के रोल के लिए आयुष्मान खुराना ने गजराज राव के नाम का सुझाया था। उन्होंने कहा कि वह गजराज को काफी समय से जानते हैं और उनके साथ काम कर चुके हैं।

फिल्म की बात की जाए तो ये फिल्म रिलीज के साथ ही काफी पसंद की जा रही है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, नीना और गजराज के बड़े बेटे के रोल में नजर आ रहे हैं। आयुष्मान के अपोजिट दंगल गर्ल सानिया मल्होत्रा लीड रोल में हैं। फिल्म के सब्जेक्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं ये फिल्म बॉक्स आॅफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। बता दें कि 18 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म ने 8 दिनों में कुल 64.75 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

Published on: