बॉलीवुड

BADHAAI HO BOX OFFICE: फिल्म ने की जबरदस्त ओपनिंग, दशहरा का मिलेगा फायदा

फिल्म को रिलीज डेट से 1 दिन पहले यानी की 18 अक्टूबर को ही रिलीज कर दिया गया। मूवी को 4 दिन का लंबा वीकेंड मिल रहा है।
2 min read
Oct 19, 2018
BADHAAI HO
BADHAAI HO

इस हफ्ते अमित रविंद्रनाथ शर्मा निर्देशित फिल्म 'बधाई हो' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता लीड रोल में हैं। मूवी को फिल्म समीक्षकों से लेकर दर्शकों का पॉजीटिव रिस्पांस मिला है। खास तौर पर बधाई हो का यूनिक सब्जेक्ट दर्शकों को ध्यान अपनी ओर खीच रहा है।

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो तकरीबन 20 करोड़ बजट की इस फिल्म ने फर्स्ट डे करीब 6 करोड़ रुपए का कारोबार किया। बता दें, फिल्म को रिलीज डेट से 1 दिन पहले यानी की 18 अक्टूबर को ही रिलीज कर दिया गया जिससे मूवी को 4 दिन का लंबा वीकेंड मिल रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट गिरिश जौहर का कहना है, 'मूवी को दशहरा वीकेंड का फायदा मिलेगा। हॉलिडे फैक्टर की वजह से इसके कलेक्शन में फायदा होगा। ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। आयुष्मान Out Of The Box स्क्रिप्ट्स चुन रहे हैं। मूवी का सब्जेक्ट मजबूत है।'

कहानी
फिल्म की कहानी दिल्ली के रहने वाले कौशिक परिवार पर आधारित है। इस परिवार में पिता (गजराज राव), मां (नीना गुप्ता) के साथ उनका बेटा नकुल कौशिक (आयुष्मान खुराना)हैं। नकुल,रेने (सान्या मल्होत्रा) से प्यार करता है। तभी अचानक नकुल के घर में हड़कम्प मच जाता है। दरअसल नकुल की मम्मी प्रेग्नेंट हो जाती हैं और फिर कहानी में कई सारे ट्विस्ट आते हैं।

Updated on:
19 Oct 2018 06:55 am
Published on:
19 Oct 2018 06:55 am