
Amitabh Bachchan और Tapsee Pannuकी स्टारर फिल्म 'Badla' को रिलीज हुए तीन दिन बीत चुके हैं। फिल्म ने Box Office पर पहले तीन दिन में शानदार कलेक्शन करते हुए 23 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी 'बदला' Spain की फिल्म 'Contratiempo' यानि 'द इन्विंसिबल गेस्ट' की Official Hindi Remake है।
इस फिल्म ने तीसरे दिन यानि रविवार को 9 करोड़ 61 लाख रूपए का कलेक्शन किया। अबतक फिल्म की 27 करोड़ 38 लाख रूपए की कमाई हो गई है। फिल्म ने 27 करोड़ 38 लाख रूपए का ग्रॉस कलेक्शन भी किया है।
बता दें यह फिल्म शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की गई है। 'बदला' की कहानी एक लड़की की है जो अपने बॉयफ्रेंड के साथ तीन महीने से रह रही थी लेकिन एक दिन वो गायब हो जाता है। बाद में खबर मिलती है की उसका मर्डर हो गया। खून का सारा इल्जाम लड़की पर आ जाता है। इसके बाद अमिताभ बच्चन वकील बन कर उनका केस लड़ते हैं लेकिन जासूसी करते हुए इस केस की छानबीन करते हैं।
बता दें 'बदला' फिल्म करीब 30 करोड़ रूपए की लागत में बनाई गई। साथ ही फिल्म को 750 से 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।