बॉलीवुड

Salman Khan in Sikandar: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ में विलेन बनेंगे ‘कटप्पा’, एक्टर ने किया खुलासा

फिल्म ‘बाहुबली’ में ‘कटप्पा’ का रोल प्ले करने वाले एक्टर सत्यराज सलमान खान की फिल्म में विलेन के रोल में नजर आएंगे।

2 min read
May 27, 2024
सलमान खान की फिल्म में विलेन होंगे 'कटप्पा'

सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर ने ईद के मौके पर फिल्म ‘सिकंदर’ का ऐलान कर फैंस को सरप्राइज कर दिया था। इस फिल्म में विलेन के नाम को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही थी। बता दें कि अब विलेन के किरदार में कोई और नहीं बल्कि बाहुबली के ‘कटप्पा’ यानी सत्यराज (Satyaraj) नजर आएंगे। इस बात का खुलासा एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू में किया है।

विलेन के किरदार में नजर आएंगे सत्यराज

सत्यराज ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह सलमान खान की फिल्म में विलेन का रोल कर रहे हैं, जिसे एआर मुरुगादॉस बना रहे हैं। ये खबर सुनते ही फैंस काफी खुश हो गए हैं। बता दें कि ये जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देगी। लोग कयास लगा रहे हैं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी । हालांकि मेकर्स की तरफ से इसपर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है

पीएम मोदी की बायोपिक की थी चर्चा

पहले सत्यराज को लेकर चर्चा थी कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के बायोपिक में नजर आएंगे। एक्टर ने खुद इन अफवाहों का खंडन किया और बताया कि वह इन फिल्मों का हिस्सा नहीं हैं। इससे पहले सत्यराज शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की बॉलीवुड फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ (Chennai Express) में नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Salman Khan in Sikandar: फिल्म ‘सिकंदर’ में विलेन के रोल में सलमान खान को टक्कर देंगे ये एक्टर! जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

Published on:
27 May 2024 01:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर