बॉलीवुड

‘बालिका वधू’ फेम सुरेखा सीकरी का निधन, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी खास छवि से लोगों के दिलों में छाई रहने वाली दादी सा सुरेखा सीकरी का निधन हो गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jul 2021, 11:37 AM IST
surekha sikri passed away
surekha sikri passed away

Surekha Sikri Passes Away: छोटे पर्दे पर आने वाले सीरियल में अपने दमदार आवाज में पहचाने जानीवाली दादी सुरेखा के निधन से बॉलीवुड और टीवी जगत में शोक की लहर है। वो काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी। उन्हें पहली बार साल 2018 में ब्रेन स्ट्रोक में आया, जिसके बाद उन्हें पैरालिसिस अटैक पड़ा था. फिर वो पूरी तरह से टूटती चली गई। दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद से वो अपने सेहत को लेकर काफी परेशानी थीं।

बीमारी के दौरन ही उन्हें नेशनल फिल्म पुरस्‍कार से नवाजा गया था। 75 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। कार्डिएक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हुआ। सीरियल में काम करने के साथ सुरेखा मशहूर फिल्म 'बधाई हो' में 'दादी' की भूमिका में नजर आई थीं।
सुरेखा सीकरी (Surekha Sikri) के मैनेजर ने बताया कि आज सुबह ही उन्होंने (सुरेखा सीकरी) ने अंतिम सांस ली।

सुरेखा सीकरी का करियर

सुरेखा सीकरी ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक में काम किया है। साल 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म किस्सा कुर्सी का से सुरेखा ने अपने करियर की शुरूआत की थी। और अपने खास अभिनय के चलते ही सुरेखा को तीन बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें ये सम्मान फिल्म तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) के लिए मिला था. नेशनल अवॉर्ड के अलावा सुरेखा ने 1 फिल्मफेयर अवॉर्ड, 1 स्क्रीन अवॉर्ड और 6 इंडियन टेलीविजन अकेडमी अवॉर्ड्स जीते थे। सुरेखा ने हिंदी के अलावा मलायलम फिल्मों में भी काम किया था।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव