बॉलीवुड

‘बत्ती गुल मीटर चालू’ सॉन्ग्स, देखें श्रद्धा और शाहिद की केमिस्ट्री

यह फिल्म 21 सितंबर में दस्तक देगी। बहरहाल, इस मूवी के कई बेहतरीन गाने हैं।
2 min read
• •
Updated: 31 Aug 2018, 6:51 PM IST
Batti Gul Meter Chalu
Batti Gul Meter Chalu

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आपकमिंग मूवी 'बत्ती गुल मीटर चालू' के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। इस मूवी के कई गाने और ट्रेलर यूट्यूब जारी किए जा चुके हैं, जिसे फैंस काफी अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं। इस मूवी में शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर अलावा यामी गौतम और दिव्येन्दु शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि यह फिल्म श्रीनारायण के निर्देशन में बन रही है। वहीं यह फिल्म 21 सितंबर में दस्तक देगी। बहरहाल, इस मूवी के कई बेहतरीन गाने हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तो आइए सुनते उन गानों को।

सॉन्ग 'गोल्ड तांबा'
फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' का यह पहला गाना 'गोल्ड तांबा' है, जिसे दर्शकों बेहद पसंद कर रहे हैं। इस गाने में दोनों ही स्टार्स का डांस काफी अजीब है और इस गाने टाइटल भी अजीब लग रहा है। लेकिन इसमें शाहीद और श्रद्धा की गजब की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। बता दें कि इस गाने को नकाश अजीज ने अपनी अवाज दी है।

'देखते देखते...' सॉन्ग

आतिफ असलम की आवाज में सॉन्ग 'देखते देखते...' फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' का दूसरा गाना है। यह काफी रोमांटिक सॉन्ग है। इसमें श्रद्धा शाहीद कपूर से नाराज दिख रही हैं। इस गाने का ऑरिजनल लिरिक्स नुसरत फतेह अली खान के हैं, जिसका रूपांतरण मनोज मुंतशिर ने किया है, जो आपको यकीनन काफी पसंद आएगा।

'हार्ड हार्ड...' सॉन्ग

मीका सिंह की आवाज में 'हार्ड हार्ड...' सॉन्ग आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। इस गाने में श्रद्धा और शाहीद काफी इंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गानों को फैंस ने काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' का तीसरा गाना है, जो कि हाल ही में रिलीज किया गया है।

Published on: