साउथ के इस सुपरस्टार से तब्बू को हुआ था प्यार, आज तक नहीं हो पाई शादी....
बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से फैंस के दिलों पर राज करने वाली तब्बू आज यानि 4 नवंबर को अपना 46वां जन्मदिन मना रही है। 14 साल की उम्र से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली तब्बू का जलवा आज भी बरकरार है। हाल ही में रोहित शेट्टी की गोलमोल अगेल में अजय देवगन से रोमांस करती नजर आई हैं। तब्बू को बॉलीवुड में लाने का श्रेय को एक ही शख्स को जाता है और वो है देवआनंद। देवआनंद को 1985 में अपनी फिल्म 'हम नौजवान' के लिए एक चाइल्ड आर्टिस्ट की जरूरत थी। उन्होंने तब्बू को पहली बार अभिनेत्री शबाना आजमी के घर पर देखा और वह उन्हें पसंद आ गई। उन्होंने शबाना को यह बात बताई और तब्बू की मां को फोन कर इस बारे में उन्होंन मनाने की काफी कोशिश की। मगर वो नहीं मानी, फिर देव आनंद ने यह जिम्मेदारी शबाना को सौंपी और वो तब्बू की मां को मनाने में कामयाब रहीं। इस तरह उनकी बॉलीवुड में एंट्री हुई।
लेकिन तब्बू के बारे में एक और राज है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। तब को अपने फिल्मी करियर के दौरार साउथ के सुपरस्टार नागार्जन से प्यार हो गया था। दोनों के करीब 15 साल तक एक दूसरे के रिलेशनशिप में रहे, यहां तक कि तब्बू तो अपने प्यार को पाने के लिए मुंबई को छोड़कर हैदराबाद में शिफ्ट हो गइर्। लेकिन नागार्जुन ने पारिवारिक समस्या के चलते तब्बू से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद तब्बू का शादी जैसी चीज से विश्वास ही टूट गई। यहीं कारण है कि तब्बू ने आज तक शादी नहीं की।
हैदराबाद में जन्मी तब्बू 1983 में 12 साल की उम्र में मुंबई आ गईं, मगर काम करने के लिए नहीं बल्कि तब पढऩे के लिए। हालांकि दो साल तक यहां सेंट जेवियर्स कॉलेज में शिक्षा हासिल करने के बाद उन्हें14 साल की उम्र में ही देव आनंद की फिल्मों 'हम नौजवान' में काम करने का मौका मिल गया। इसमें उन्होंने इतनी कम उम्र में ही रेप पीड़िता का संवेदनशील किरदार निभाया। ऐसा फैसला सिर्फ तब्बू जैसी अभिनेत्री ही ले सकती थीं। हालांकि वो सबसे पहले फिल्म 'बाजार' में नजर आई थीं। वहीं बतौर अभिनेत्री उनकी पहली फिल्म 'कुली नंबर वन' थी, जो तेलुगू में थी।
वैसे तो तब्बू को पहली बॉलीवुड फिल्म का ऑफर 1987 में बोनी कपूर ने दिया। उन्होंंने अपनी फिल्म 'प्रेम' में उन्हें संजय कपूर के अपोजिट साइन किया। मगर इस फिल्म को बनने में आठ साल लग गए। इस बीच तब्बू ने कुछ और फिल्में भी की। मगर वो बॉक्स ऑफिस पर आईं और चली गईं। तब्बू को बॉलीवुड में असली पहचान 1994 में अजय देवगन के साथ फिल्म 'विजयपथ' से मिली। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और तब्बू भी फिल्म इंडस्ट्री में छा गईं। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।