ऐसे शुरू हुई थी रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी, एक्ट्रेस को देखते ही दे बैठे थे दिल....
बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में शुमार हो चुके रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अब दीपिका पादुकोण का नाम भी उनके साथ जुड़ गया है। एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे रणवीर की सफलता की सक्सेस का राज बताया जा रहा दीपिका का लेडी लक। लेकिन ये लेडी लक रणवीर सिंह की जिंदगी में छह सालों से बेपनाह प्यार के बाद आया। छह साल पहले शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी एक आम लव स्टारी नहीं थी।
सिंगापुर में हुई पहली मुलाकात
रणवीर और दीपिका की पहली मुलाकात एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सिंगापुर में हुई थी। हालांकि, रणवीर उस समय किसी और लड़की को डेट कर रहे थे फिर भी उन्होंने दीपिका को फ्लर्ट करने की कोशिश की थी, लेकिन दीपिका ने रणवीर की हरकतें भांप ली थी।
दीपिका को स्पेशल लगे थे रणवीर
संजय लीला भंसाली ने रणवीर और दीपिका को फिल्म 'गोलिया की रामलीला रासलीला' के साइन किया। उस समय उन्होंने एक-दूसरे के साथ ज्यादा वक्त बिताया। लेकिन दीपिका उस दौरान रणवीर को खिलंदड़ा इंसान मानकर इग्नोर कर देती थीं। एक दिन भंसाली ने दोनों को लन्च पर इनवाइट किया तो रणवीर ने दीपिका को इंप्रेस कर लिया। उस समय दीपिका को रणवीर स्पेशल लगे, एक ऐसा इंसान जो हर वक्त उन्हें खुश रख सकता है। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आए और एक-दूसरे को छह साल तक डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे।
रणवीर की कामयाब फिल्में
बात करें रणवीर सिंह की कामयाब फिल्मों की तो इस लिस्ट में 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत', 'सिंबा', 'गली बॉय', 'बैंड बाजा बारात' इंडस्ट्री की सफल फिल्मों में गिनी जाती हैं और इनमें उनकी एक्टिंग की भी तारीफ हुई है। फिलहाल वह फिल्म '83' में काम कर रहे हैं जिसमें वह क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में दीपिका उनकी रील पत्नी होंगी।