
फिल्मी दुनिया की वो अदाकारा जिसने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मैंने प्यार किया' से सलमान खान के साथ की थी। पहली ही फिल्म से भाग्यश्री इतनी डिमांड में थी की जहां उनको फिल्म के लिए 1 लाख रुपये फीस दी गई थी तो वहीं दूसरी तरफ सलमान खान को मात्र 30 हजार रुपये। इतना ही नहीं कहा जाता है कि 90 के दशक में भाग्यश्री को हर निर्देशक अपनी फिल्म के लिए साइन करना चाहता था। इस फिल्म में एक बात बहुत ही खास रही वो ये कि इस फिल्म में हीरो-हिरोइन से लेकर डायरेक्टर तक सब नए थे। इस फिल्म के रिलीज होने के साथ ही इस फिल्म से जुड़े सभी लोग रातों-रातों सुपरस्टार बन गए। लेकिन इस फिल्म की जान रहीं भाग्यश्री गायब हो गईं। आज वो फिल्मी लाइमलाइट से पूरी तरह से दूर हो चुकीं हैं।
भाग्यश्री ने पहले ही फिल्म के बाद शादी कर ली थी और उसके बाद से ही वो करियर के अपने जिस मुकाम पर थी वहां से कुछ नीचे खिसकती गई। 'मैंने प्यार किया' के लिए भाग्यश्री ने बेस्ट डेब्यू अभिनेत्री का फिल्मफेयर भी जीता। वही शादी के बाद फ़िल्मों से उनकी दूरी ने एक तरह से उनके करियर पर ब्रेक लगा दिया। हालांकि, साल 2001 में प्रदर्शित फ़िल्म 'हेल्लो गर्ल्स' के जरिये भाग्यश्री ने एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। फिलहाल वो खुलकर अपनी लाइफ इंजॉय कर रही हैं और खूब ट्रेवल भी करती हैं।
भले ही आज फिल्मी लाइम लाइट से पूरी तरह दूरी बना चुकी हों। लेकिन अपनी फिटनेस को लेकर वो आज के दौर की बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस तक को पीछे छोड़ती हैं। 49 साल की हो चुकी भाग्यश्री आज भी बेहद ग्लैमरेस दिखती हैं। वो सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया की स्टार कही जाने वाली भाग्यश्री अक्सर अपनी कई तस्वीरें शेयर करने को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।
बॉलीवुड से दूर रहने के बावजूद वो आज भी एक रॉयल ज़िंदगी जीती हैं और ऐसा हो भी क्यों नहीं, आख़िर भाग्यश्री एक राज घराना परिवार से जो आती हैं। उनकी पर्सनालिटी से उनकी उम्र का अंदाज़ा लगाना मुश्किल है। भाग्यश्री ने साल 1990 में कारोबारी हिमालय दासानी से शादी कर ली थी।भाग्यश्री के दो प्यारे बच्चे हैं। 23 साल का बेटा अभिमन्यु और 21 साल की बेटी अवंतिका।