बॉलीवुड

जब सलमान खान की हीरोइन भाग्यश्री ने बिकनी में डाल दी थी अपनी फोटो, फैंस के छूट गए थे पसीने

भाग्यश्री की उम्र 52 साल की है लेकिन आज भी वह स्टाइल और फिटनेस के मामले आज की हीरोइनों को टक्कर देती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर भाग्यश्री कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था।तस्वीरों को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है क्योंकि वह काफी हॉट लग रही हैं।
2 min read
bhagyashree.jpg
BHAGYASHREE

सलमान खान की पहली हिरोइन भाग्यश्री 52 साल की हो गई हैं। इस उम्र में भी वो अपनी फिटनेस और ग्लैमरस अंदाज से हर किसी को अमेज कर रही हैं। बॉलीवुड की न जाने कितनी एक्ट्रेस हैं जिनकों वो मात देती नजर आ रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में उनकी तस्वीरें तुरंत वायरल हो जाती हैं। 52 साल की उम्र में भी वह स्टाइल और फिटनेस के मामले आज की हीरोइनों को टक्कर देती नजर आती हैं।

अब सोशल मीडिया पर भाग्यश्री कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है क्योंकि वह काफी हॉट लग रही हैं। इन तस्वीरों को भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। स्वीरों में भाग्यश्री किसी वेकेशन को एंजॉय करती नजर आ रही हैं। उन्होंने बैंगनी रंग की मोनॉकिनी स्टाइल बिकिनी पहनी हुई है। भाग्यश्री कभी पूल में पानी के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं तो कभी पूल के बाहर वो कैमरे के सामने पोज़ देती दिखाई दे रही हैं।

सालों बाद एक्ट्रेस का ऐसा बोल्ड अंदाज देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। उनकी तस्वीरों पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि भाग्यश्री ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान लीड रोल में थे। फिल्म में दोनों के बीच काफी रोमांटिक कैमिस्ट्री देखने को मिली थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
पहली ही फिल्म से भाग्यश्री ने लोगों को अपनी मासूमियत का दीवाना बना दिया था। हालांकि, उसके बाद उन्होंने महज 19 वर्ष की उम्र में व्यवसायी हिमालय दासानी से शादी कर ली। उनकी इस शादी में उनके माता-पिता शामिल नहीं हुए थे। क्योंकि एक्ट्रेस के पिता इस शादी के खिलाफ थे। हालांकि, भाग्यश्री ने बेटे को जब जन्म दिया तो उसके बाद माता-पिता से उनका रिश्ता ठीक हो गया।

Updated on:
21 Dec 2021 04:28 pm
Published on:
16 Sept 2021 06:13 pm
Also Read
View All
‘मैं तो बिल्ली हूं, असली टाइगर तो सलमान ही हैं’, हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का पुराना बयान हुआ वायरल, भाईजान के लिए कही थी ये बात

‘ये सिर्फ धमकियां नहीं, गोलियां चली हैं’, टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर राकेश बेदी ने जताई चिंता बोले- ‘डर में कैसे काम करेंगे कलाकार?

‘अंडरवर्ल्ड का समय लौट आया है’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बिफर गए वारिस पठान, बोले- ये क्या चल रहा है

‘असली हिम्मत इसे कहते हैं’, घायल ड्राइवर को खुद अस्पताल ले कर पहुंचे टाइगर श्रॉफ, फैंस बोले- रियल लाइफ हीरो

टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी के पिता का आया बयान, बोले- 10-12 सालों से कोई बात नहीं हुई