बॉलीवुड

छठे दिन भोला ने बदला बॉक्स ऑफिस का मौसम, अजय देवगन-तब्बू की फिल्म के कलेक्शन को देख उड़ जाएंगे होश

Bholaa Box Office Collection Day 6: छठे दिन भोला ने धमाकेदार कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस का मौसम ही बदलकर रख दिया। अजय देवगन-तब्बू की फिल्म के कलेक्शन को देख उड़ जाएंगे होश।

2 min read
Apr 05, 2023
Bholaa Box Office Collection Day 6

Bholaa Box Office Collection: 30 मार्च को रिलीज हुई अजय देवगन-तब्बू की फिल्म को रिलीज हुए आज पूरा छठा दिन हो चुका है। छठे दिन फिल्म के कलेक्शन में काफी उछाल देखने को मिला है। ‘भोला’ बॉक्स ऑफिस पर गिरती-पड़ती आगे बढ़ रही है। अजय की फिल्म ने अब कही जाकर करोड़ों की कमाई कर फैंस को खुश कर दिया है। अजय देवगन की एक्शन-थ्रिलर ‘भोला’ फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला रहा है। ‘भोला’ ने ओपनिंग डे पर 11 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। जिसके बाद लग रहा था कि अजय की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस करेगी। हालांकि दूसरे दिन ही फिल्म की कमाई में 33 फीसदी की गिरावट आई। इसके बाद वीकेंड पर ‘भोला’ की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर बॉक्स ऑफिस का मौसम ही बदलकर रख दिया है। वहीं पहले मंडे को फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन इन सबके बीच ‘भोला’ के रिलीज के छठे दिन के धमाकेदार आंकड़ों ने सबको हैरान कर दिया है। चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने मंगलवार को कितना बिजनेस किया।


फिल्म में अजय देवगन ने एक्टिंग के अलावा निर्देशन की बागडोर भी संभाली है। इसके साथ ही तब्बू ने भी जबरदस्त एक्टिंग करके लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म में ताबातोड़ एक्शन के साथ इमोशनल टच भी देखने को मिला। फिल्म में अजय-तब्बू के अलावा डीपक डोबरियाल और संजय मिश्रा ने भी बेहतरीन काम किया है। हालांकि फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर गिरती पड़ती नजर आ रही है, लेकिन छठे दिन के कलेक्शन ने बॉक्स ऑफिस का मौसम ही बदल दिया है। अजय देवगन-तब्बू की फिल्म (Bholaa) के कलेक्शन को देख आपके होश जरूर उड़ने वाले है।

छठे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। इमोशनंस और एक्शन के तड़के से भरपूर फिल्म ‘भोला’ (Bholaa Box Office Collection) बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ती जा रही है। फिल्म की कमाई में कभी तेजी तो कभी गिरावट देखने को मिल रही है। इन सबके बीच ‘भोला’ की कमाई के छठे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। ‘भोला’ ने अपनी रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को 4.50 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने सोमवार को भी 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसी के साथ ‘भोला’ का कुल कलेक्शन अबतक 53.28 करोड़ रुपये हो चुका है।


100 करोड़ के बजट में बनी अजय देवगन (Ajay Devgn) तब्बू (Tabu) दीपक डोबरियाल (Deepak Dobriyal) संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) की फिल्म ‘भोला’ की छठे दिन की कमाई ने फिल्ममेकर्स, स्टाकास्ट और फैंस को खुश कर दिया है। अगले दो हफ्ते तक ‘भोला’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन करने का शानदार मौका है क्योंकि इस दौरान कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। 21 अप्रैल को सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) सिनेमाघरों में रिलीज होगी। छठे दिन भोला ने ताबातोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस का मौसम ही बदलकर रख दिया है। अजय देवगन-तब्बू की फिल्म के कलेक्शन को देख सभी के होश उड़ गए है। वहीं फैंस को उम्मीद है कि ‘भोला’ (Bhola Collection) की कमाई का लाइफ टाइम कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा का रहेगा।

यह भी पढ़ें: सलमान खान नेट वर्थ 2023, करोड़ों की संपत्त‍ि के मालिक हैं दबंग, जानकर आंखें रह जाएंगी फटी की फटी

Updated on:
05 Apr 2023 09:54 am
Published on:
05 Apr 2023 08:06 am
Also Read
View All