बॉलीवुड

‘भूल भुलैया 3’ में कौन बनेगी ‘मंजुलिका’? कार्तिक आर्यन ने वीडियो शेयर कर दिया हिंट

इस साल दिवाली के समय सिनेमाघरों में फिल्म 'भूल भुलैया 3' रिलीज होगी।
less than 1 minute read
• •
Feb 12, 2024
manjulika_img.jpg
क्या 'भूल भुलैया 3' में मंजुलिका के रूप में वापसी करेंगी विद्या बालन?

'भूल भुलैया' का तीसरा पार्ट जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इस फिल्म में एक्टर कार्तिक आर्यन हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'भूल भुलैया' से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के अहम रोल में से एक 'मंजुलिका' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का हिंट दिया है।

इस वीडियो में 'भूल भुलैया 2' से कार्तिक के डांस और 'भूल भुलैया' के पहले पार्ट से विद्या बालन के डांस को मिक्स करके दिखाया गया है। दोनों फिल्म के सॉन्ग 'आमी जे तोमार' पर डांस कर रहे हैं। ऐसे में यह साफ है कि 'भूल भुलैया 3' में विद्या बालन एक बार फिर मंजुलिका के रोल में दिखेंगी। फिल्म के दूसरे पार्ट में इस रोल को एक्ट्रेस तब्बू ने निभाया था।


कौन है फिल्म की हीरोइन?
अभी तक 'भूल भुलैया 3' में हीरोइन के नाम की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन खबरें हैं कि इस फिल्म में कार्तिक के साथ सारा अली खान को देखा जा सकता है। बता दें कि 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक के साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी थीं। दर्शकों ने पर्दे पर इस जोड़ी को बहुत पसंद किया था।

Published on:
12 Feb 2024 07:24 pm
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा