बॉलीवुड

राजकुमार राव ने ‘स्त्री 2’ की सक्सेस पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सिर्फ मेरी वजह से…

Rajkummar Rao On Stree 2: राजकुमार राव ने स्त्री-2 की सक्सेस पर हो रही कॉन्ट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस पर अपनी राय रखी है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
2 min read
• •
May 07, 2025
Bhool-chuk-maaf-star-rajkummar-rao-on-stree-2-success-says-it-was-team-effort-
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर

Rajkummar Rao On Stree 2 Credit War: बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ साल 2024 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही। फिल्म ने दुनियाभर में 857 करोड़ रुपये की कमाई की और कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। इस फिल्म की सक्सेस को लेकर विवाद हुआ था।

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के फैंस इसे लेकर बहस करने लगे थे, कि किसकी वजह से मूवी हिट हुई। अब फिल्म की सफलता पर हो रहे विवाद पर राजकुमार राव ने अपना पक्ष रखा है।

फिल्म की सफलता पर हो रहे विवाद पर क्या बोले राजकुमार राव

स्त्री 2 फिल्म

एक इंटरव्यू में ई-टाइम्स से बात करते हुए राजकुमार राव ने कहा-“मैं बेवकूफ होऊंगा अगर सोचूं कि ‘स्त्री 2’ मेरी वजह से चली।” उन्होंने बताया कि फिल्म की सफलता का श्रेय सिर्फ एक्टर को नहीं बल्कि पूरी टीम को जाता है।

फिल्म एक टीम वर्क होता है

राजकुमार ने कहा कि उन्होंने अपने रोल में अपना 100% दिया, लेकिन फिल्म बनाने में निर्देशक अमर कौशिक, प्रोड्यूसर दिनेश विजन और बाकी सभी विभागों का भी बराबर योगदान रहा। उन्होंने कहा- “पोस्टर पर एक्टर का चेहरा होता है, इसलिए लोग सोचते हैं फिल्म उन्हीं की है पर हकीकत में हर डिपार्टमेंट मेहनत करता है।”

फिल्म में नजर आए कई बड़े सितारे

‘स्त्री 2’ में राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी अहम किरदारों में थे। इसके अलावा अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया ने कैमियो किया जो फैंस के लिए सरप्राइज रहा।

राजकुमार की अपकमिंग फिल्म  

राजकुमार अब अपनी अगली फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में नजर आएंगे। ये एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसे करण शर्मा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में उनके साथ वमीका गब्बी और सीमा पाहवा भी होंगी।

भूल चूक माफ रिलीज डेट

इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है। इसे 9 मई 2025 को रिलीज किया जाएगा।

Updated on:
07 May 2025 12:02 pm
Published on:
07 May 2025 11:59 am
Also Read
View All
मुश्ताक खान की उम्र और फिल्मों को लेकर गलत जानकारी पर बेटे ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब आता है जन्मदिन

The Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर