
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर एक के बाद एक हिट फिल्म दे रही हैं। पहली फिल्म से लेकर अब तक हर बार उनकी और आयुष्मान खुराना की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है। ये सुपरहिट जोडी एक बार फिर नजर आएंगी। दोनों स्टार एक बार फिर से आयुष्मान के साथ फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। 'शुभ मंगल सावधान' में धमाकेदार परफॉर्मेंस देने के बाद भूमि फिल्म के दूसरे भाग में शामिल होकर फ्रेंचाइजी के साथ अपनी साझेदारी जारी रखेंगी। फिल्म के दूसरे भाग में भूमि एक विशेष रूप में दिखाई देंगी, जो पिछली फिल्म की तुलना में काफी अलग होगा।
भूमि को फिल्म में लिए जाने को लेकर फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद एल. राय ने कहा, 'भूमि 'शुभ मंगल सावधान' परिवार का हिस्सा हैं और उनके बिना हम 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' बनाने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। इसमें वह विशेष भूमिका में नजर आएंगी और फिल्म में उनके होने को लेकर हम बहुत खुश हैं।' हितेश केवल्य द्वारा निर्देशित यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होगी।