बॉलीवुड

बिग बॉस कंटेंस्टेंट कर रहे अपनी हदें पार, क्या बिग बॉस लेंगे एक्शन?

बिग बॉस कंटेंस्टेंट कर रहे अपनी हदें पार, क्या बिग बॉस लेंगे एक्शन?
less than 1 minute read
Jan 27, 2021
बिग बॉस 14
बिग बॉस 14

बिग बॉस सीजन 14 में कई कंटेंस्टेंट अपनी हदें पार करते नजर आ रहे हैं। छोटी-छोटी बातों पर वाद विवाद होना अब आम बात हो गया है। अब हालात यह हो गए हैं कि कंटेंस्टेंट एक दूसरे को धक्का-मुक्की करने लगे हैं। हालांकि यह बातें बिग बॉस के नियमों का उल्लंघन करने के तहत आती है। तो क्या अब बिग बॉस इस पर एक्शन लेंगे?

जानकारी के अनुसार बिग बॉस में अली गोनी और अभिनव शुक्ला के बीच काफी वाद विवाद देखा जा रहा है। बिग बॉस के घर से जैस्मिन के जाने के बाद तो हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। अली और अभिनव एक दूसरे के खिलाफ हो गए हैं। हाल ही लॉक डाउन टास्क के दौरान भी दोनों के बीच काफी वाद विवाद हुआ। अब दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ चुका है कि वह हाथापाई तक पर उतर आए हैं।

दरअसल कलर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें नजर आ रहा है कि अभिनव अली पर चिल्लाते हुए कहते हैं घटिया आदमी है तू , वही अली भी अभिनव को घटिया बोलते हैं। इसके बाद गुस्से में अली अभिनव को गाली दे देते हैं। जो अभिनव को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती है और गुस्से में वह अली को धक्का मार देते हैं। जिसके बाद अली भी गुस्से में अभिनव को धक्का मारते हैं। यह बातें बिग बॉस के नियमों का उल्लंघन करने के तहत आती है। ऐसे में देखना होगा कि क्या बिग बॉस इस पर कोई एक्शन लेते हैं या नहीं।

Published on:
27 Jan 2021 09:54 pm
Also Read
View All
दो एपिसोड में शो बंद होने के सवाल पर शेखर सुमन ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब, बोले- जब तक जनता मेरे साथ, कभी बंद नहीं हो सकता

पति सूरज नांबियार से अलग होने के बाद अध्यात्म की राह पर मौनी रॉय, धोखे और हीलिंग पर कही बड़ी बात

अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने के बाद अपनी हेल्थ पर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- धीरे-धीरे जिंदगी में लौट रही हूं

आर्य बब्बर ने प्रतीक और अपने परिवार के झगड़ों पर उतारा गुस्सा, स्मिता पाटिल के लिए भी कही बड़ी बात

एक रात खुद की जिंदगी खत्म करना चाहते थे आर्य बब्बर, डिप्रेशन पर अब किया खुलासा, कॉमेडी के जरिए लोगों को दे रहे जीने की उम्मीद