बॉलीवुड

बाढ़ में डूबा ‘बिग बॉस’ फेम दीपक ठाकुर का घर, नरेन्द्र मोदी, सलमान और सोनू सूद से मांगी मदद

कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) के बाद बिहार और असम (Bihar and Assam Flood) में के लोग बाढ़ से काफी परेशान हैं। बिग बॉस फेम दीपक ठाकुर (bigg boss fame Deepak Thakur ) का घर भी डूब गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने गांव का एक वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सलमान खान और सोनू सूद समेत कई लोगों से मदद की अपील की है.....
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2020, 6:19 PM IST
Deepak Thakur
Deepak Thakur

कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) के बाद बिहार और असम (Bihar and Assam Flood) में के लोग बाढ़ से काफी परेशान हैं। बिग बॉस फेम दीपक ठाकुर (bigg boss fame Deepak Thakur ) का घर भी डूब गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने गांव का एक वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सलमान खान और सोनू सूद समेत कई लोगों से मदद की अपील की है। सिंगर दीपक ठाकुर बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित आथर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए लोगों का हाल दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, 'इस आपदा में हमारा खुद का भी घर जल मग्न है, अन्न के एक-एक दाने को तरस रहे हैं। सब कुछ तबाह हो गया है, हम अकेले कुछ नहीं कर पाएंगे, जनता से बड़ा कोई नहीं तो मैंने मदद के लिए आपसे गुहार लगाई है, कृपया सब लोग सहयोग करिए।'

दीपक ने अपनी इस पोस्ट में बॉलीवुड स्टार्स को भी टैग किया है। इसमें सिद्धार्थ शुक्ला, करणवीर बोहरा, मीका सिंह, मनोज बाजपेयी, मनोज तिवारी, पंकज त्रिपाठी, अक्षय कुमार, सोनू सूद, सलमान खान के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह का नाम शामिल हैं।

बता दें कि दीपक ठाकुर बिग बॉस 12 में प्रतिभागी रहे हैं। बिहार में आई बाढ़ में वह खुद भी मदद कर रहे हैं और बॉलीवुड और नेताओं सहित कई बड़ी हस्तियों से मदद की अपील भी कर रहे हैं। दीपक ने जो वीडियो शेयर किया है उनमें साफ देखा जा सकता है कि बाढ़ की वजह से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों के घर जल मग्न हैं. कई लोग अपने घरों की छतों पर रहने को मजबूर हैं।

Updated on:
31 Jul 2020, 6:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा