बॉलीवुड

बिपाशा बसु-फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की Kissing फोटो फिर से वायरल, प्रियंका के साथ भी फोटो

ये फोटोज 2007 के दौरान की हैं। बिपाशा और क्रिस्टियानो लिस्बन लूज स्टेडियम में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस समारोह में दुनिया के 7 अजूबों का नाम रखने के लिए आयोजित किया गया था। इसमें दुनिया के अन्य नामी सेलेब्स भी शामिल हुए थे।

2 min read
Jul 24, 2020
बिपाशा बसु और फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की Kissing फोटो फिर से हुई वायरल, प्रियंका के साथ भी है फोटोज

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ( Bipasha Basu ) और फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ( Cristiano Ronaldo ) की कुछ पुरानी तस्वीरें फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें एक फोटो में दोनों किस करते नजर आ रहे हैं।

ये फोटोज 2007 के दौरान की हैं। बिपाशा और क्रिस्टियानो लिस्बन लूज स्टेडियम में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस समारोह में दुनिया के 7 अजूबों का नाम रखने के लिए आयोजित किया गया था। इसमें दुनिया के अन्य नामी सेलेब्स भी शामिल हुए थे। उस समय एक मैगजीन रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों की मुलाकात समारोह के बाद रात को एक पार्टी में हुई। यहां किसी अंग्रेज मीडियाकर्मी ने इनकी फोटोज क्लिक की थीं। उस समय भी इन तस्वीरों पर काफी हंगामा हुआ था।

दोनों की तस्वीरें एक बार फिर वायरल होने पर इंटरनेट पर लोग इस बात को लेकर सर्च कर रहे हैं कि उस दौरान क्या हुआ था। लोग ये भी पूछ रहे हैं कि उस समय यूजर्स की उम्र क्या रही होगी। रोनाल्डो की एक फोटो प्रियंका चोपड़ा ( Priyanak Chopra ) के साथ भी वायरल हो रही है। उनकी ये तस्वीर 2013 में मियामी में मुलाकात के दौरान की है। उस दौरान प्रियंका पश्चिमी देशों में सिंगिंग के लिए मौके तलाश रहीं थीं। उनका ज्यादातर समय म्यूजिक स्टूडियोज से सम्पर्क में लग रहा था। संयोगवश उसी दौरान रोनाल्डो भी मियामी में थे।

गौरतलब है कि इससे पहले बिपाशा का नाम जॉन अब्राहम और डिनो मारियो से भी जुड़ा। बिपाशा ने डेटिंग की खबरों को अफवाह बताया था। इसके लंबे समय बाद वर्ष 2015 में बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ( Karan Singh Grover ) की नजदीकियां बढ़ीं। इनकी पहली मुलाकात फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई। उस समय करण शादीशुदा थे, उनकी पत्नी जेनिफर विंगेट थी। इसके कुछ महीनों बाद करण जेनिफर से अलग हो गए और 2016 मेें करण और बिपाशा ने शादी कर ली।

पिछले दिनों एक फेयरनेस क्रीम ने अपने उत्पाद के नाम से फेयर शब्द हटाने की घोषणा की थी। इसके बाद बिपाशा ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए बताया था कि उनके साथ भी कॅरियर के शुरूआती दौर में स्कीन कलर को लेकर भेदभाव किया जाता था। उन्हें अधिकतर लोग डस्की ब्यूटी कहकर बुलाते थे। हालांकि इसके बावजूद उन्हें देश-विदेश में खूब काम मिला।

Published on:
24 Jul 2020 02:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर