
बॉलीवुड के रॉकस्टार और लाखों करोड़ों दिलों की धडक़न....व लड़कियों के सांवरिया, रणबीर कपूर गुरुवार को 35 साल के हो गए। बता दें कि रणबीर को जन्मदिन बधाई देने का तांता लगा हुआ है। एक ओर जहां बॉलीवुड के स्टार्स उन्हें विश कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी लंबी उम्र की दुआ मांग रहे हैं। इसी के साथ आइए जानते हैं उनके जीवन से कुछ जुड़ी बातें...
कैटरीना, दीपिका, नर्गिस फाखरी , नंदिता महतानी, माहिरा के सांवरिया और जाने कितनी ही लड़कियों के फेवरेट बर्फी स्टार यानी रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में हुआ था।
ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर का नाम उनके दादा राजकपूर के नाम पर रखा गया है। असल में एक्टर राज कपूर का असली नाम रणबीर राज कपूर था।
राज कपूर के खानदान के लाड़ले रणबीर कपूर अपनी बेहतरीन एक्टिंग की बदौलत करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। रणबीर की गिनती बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में होती है।
रणबीर ने बॉलीवुड को रॉकस्टार, बर्फी, रॉकेट सिंह, राजनीति और ये जवानी है दीवानी, ऐ दिल है मुश्किल जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। रणबीर की कई फिल्में फ्लॉप भी हुईं, लेकिन इसके बाद भी रणबीर की पॉपुलेरिटी और स्टारडम पर इसका कोई असर नहीं दिखा। रणबीर कपूर की फैंस फॉलोइंग में गल्र्स सबसे ज्यादा हैं। उनकी गर्ल फैंस में से एक आलिया भट्ट भी हैं, जिनके खुद के लाखों करोड़ों फॉलोवर्स हैं।
कहते हैं कि बचपन में रणबीर कपूर को मरे हुए लोगों से बात करने की आदत थी...इसमें वो हमेशा किसी न किसी बड़ी हस्ती से खुद को कनेक्ट कर लेते थे। बताते हैं कि रणबीर हिटलर से सबसे ज्यादा बातें करते थे। जी हां, रणबीर ऐसे ही मृत हस्तियों से ख्याली बातें करते थे।
रणबीर को विश करते हुए पिता ऋषि कपूर ने ट्विटर पर ये पोस्ट शेयर किया है। जिसमें रणबीर के साथ स्वर कोकिला लता मंगेश्कर को भी बर्थडे विश किया है।
रणबीर की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में रही। रणबीर ने अपनी पहली गर्लफें्रड 7वीं क्लास में बनाई थी, लेकिन दोनों का जल्द ही ब्रेकअप हो गया था।
बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण, सोनम, नर्गिस फाखरी, नंदिता महतानी सरीखी कई हसीनाओं के साथ इनका नाम जुड़ा, लेकिन कैटरीना कैफ के साथ रणबीर का सबसे लंबा अफेयर चला। माना जा रहा था कि दोनों शादी कर लेंगे, लेकिन पिछले साल दोनों का ब्रेकअप हो गया। इन दिनों वो पकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ वायरल हुई तस्वीरों की वजह से चर्चा में हैं।
रणबीर कपूर ने अपने बर्थडे से एक दिन पूर्व यानी बुधवार को एक शानदार दावत दी, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने शिरकत की। आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव के साथ पहुंचे, जबकि शाहरुख खान यहां अकेले ही दिखे। आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी यहां पहुंचे। आलिया के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा भी यहां पहुंचे, लेकिन यह दोनों इस बार पार्टी में साथ नहीं दिखे।
'जग्गा जासूस' के फ्लॉप होने के बाद रणबीर इन दिनों अपनी नई फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही संजय दत्त की बायोपिक में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। अपने इस किरदार के लिए रणबीर ने काफी मेहनत की है।
्ररणबीर ने इस बात का खुलासा खुद किया था कि वो आज भी अपनी मां नीतू कपूर से 1500 रुपए पॉकेट मनी लेते हैं। उन्होंने कहा था कि वो बेशक, अब बड़े हो गए हैं...मां से पैसे मांगने की जरूरत नहीं है, लेकिन उन्हें मां से पॉकेट मनी लेना अच्छा लगता है।
हमारी ओर से भी रणबीर को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं...