बॉलीवुड

Birthday Special: इन फिल्मों ने चमकाए अनुष्का के सितारे, मात्र 8 सालों में बनी सुपरस्टार

अनुष्का शर्मा ने कॅरियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी तब उन्होंने सोचा भी नहीं था कि आगे जाकर वह बतौर अभिनेत्री काम करेंगी।
2 min read
• •
Updated: 1 May 2018, 9:28 AM IST
anushka sharma
anushka sharma

बॉलीवुड में अनुष्का शर्मा का नाम एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपने बिंदास अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। एक मई 1988 को जन्मी अनुष्का शर्मा का आज जन्मदिन है। अनुष्का उत्तर प्रदेश के अयोध्या पैदा हुई और बैंगलुरु में पली बढ़ी हैं। उन्होंनेे अपने कॅरियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी तब उन्होंने सोचा भी नहीं था कि आगे जाकर वह बतौर अभिनेत्री काम करेंगी। अनुष्का का फिल्मी कॅरियर इतना आसान नहीं था। उनके जीवन में भी कई उतार-चढ़ाव आए थे।

अनुष्का का फिल्मी कॅरियर:
बॉलीवुड में अनुष्का ने यशराज फिल्मस के बैनर तले बनी फिल्म 'रब दे बना दी जोड़ी' से डेब्यू किया। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के अपोजिट शाहरूख खान थे। फिल्म में अनुष्का और शाहरूख की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।

2010: 'बैंड बाजा बारात'
वर्ष 2010 में अनुष्का शर्मा को एक बार फिर से यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में अनुष्का और रणवीर ङ्क्षसह की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। लेकिन इसी वर्ष प्रदर्शित अनुष्का की फिल्म 'बदमाश कंपनी' टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी।

2011: पटियाला हाउस
वर्ष 2011 में अनुष्का शर्मा की 'पटियाला हाउस' और 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई लेकिन दोनों ही फिल्मों को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी।

2012: जब तक हैं जान
वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म 'जब तक है जान' अनुष्का के कॅरियर की सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में उन्हें किंग ऑफ रोमांस यश चोपड़ा के निर्देशन में काम करने का अवसर मिला जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया।

2014: पीके
वर्ष 2014 में अनुष्का के कॅरियर की सर्वाधिक सुपरहिट फिल्म 'पीके' प्रदर्शित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की।

2015 एनएच 10 में पहली बार बनी निर्माता
अनुष्का शर्मा ने वर्ष 2015 में प्रदर्शित फिल्म 'एनएच 10' के जरिए बतौर निर्माता भी इंडस्ट्री में कदम रखा । वर्ष 2015 में अनुष्का शर्मा की 'बांबे वेलवेट' और 'दिल धड़कने दो' जैसी फिल्में प्रर्दशित हुईं।

2016: सुल्तान
वर्ष 2016 में अनुष्का शर्मा के कॅरियर की एक और सुपरहिट फिल्म 'सुल्तान' प्रदर्शित हुई जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की। इसी वर्ष अनुष्का की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।

2017: फिल्लौरी
वर्ष 2017 में अनुष्का शर्मा फिल्म ने फिल्म 'फिल्लौरी' के जरिए बतौर निर्माता काम किया। अनुष्का ने फिल्म में अभिनय भी किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इतना ही नहीं इसी वर्ष 2017 में अनुष्का ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की।

2018: परी
अनुष्का ने वर्ष 2018 में फिल्म 'परी' का निर्माण किया। अनुष्का की आने वाली फिल्मों में 'जीरो' और 'सुई धागा' प्रमुख है।

Published on: