बॉलीवुड

अनुष्का नहीं इस एक्ट्रेस के दीवाने थे विराट, कई अफेयर्स और तलाक के बाद आज जी रही हैं ऐसी लाइफ…, नाम कर देगा हैरान

अनुष्का शर्मा संग सात फेरे लेने वाले Virat Kohli का पहला क्रश वो नहीं बल्कि बॉलीवुड की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस थीं।
2 min read
May 01, 2019
anushka sharma virat kohli
anushka sharma virat kohli

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस Anushka Sharma और क्रिकेटर Virat Kohli की जोड़ी काफी पसंद किया जाता है। दोनों अपनी मैरिड और प्रोफेशनल लाइफ को अच्छे से मैनेज कर रहे हैं। आज अनुष्का शर्मा का जन्मदिन ( Anushka Sharma birthday ) है। विराट और अनुष्का की लवस्टोरी काफी दिलचस्प है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनुष्का से पहले विराट का दिल किसी और एक्ट्रेस के लिए धड़कता था। अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं...

साल 2017 में अनुष्का शर्मा संग सात फेरे लेने वाले विराट का पहला क्रश वो नहीं बल्कि बॉलीवुड की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक Karishma Kapoor थीं। विराट बचपन से ही करिश्मा कपूर के दीवाने थे। स्कूल के दिनों से ही विराट, करिश्मा की अदाओं के दीवाने थे। इस बात का खुलासा खुद विराट ने एक इंटरव्यू में किया था।

विराट और अनुष्क की लवस्टोरी शुरुआत एक टीवी एड के दौरान हुई थी। बस यहीं से दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा था और इसके बाद उन्होंने शादी का फैसला कर लिया। विराट और अनुष्का की शादी इटली के तस्केनी के करीब 800 साल पुराने एक गांव में हुई। इस गांव को इनकी शादी के लिए एक रिजॉर्ट के रूप में तब्दील किया गया था।

Updated on:
01 May 2019 09:33 am
Published on:
01 May 2019 09:33 am