18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“इसके साथ काम करना बुरा सपना था”, नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर भड़कीं दीया मिर्जा, तो लोगों ने बताया पोस्ट का कारण

Dia Mirza Post: अभिनेत्री दीया मिर्जा के एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है, जिसमें उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने को बुरा सपना बताया है। उन्होंने साथ ही उनके कैरेक्टर पर भी बात की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 18 Nov 2026, 11:43 AM IST

Dia Mirza slams on Nawazuddin Siddiqui said Nightmare to work with offensive character

दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर किया पोस्ट (Photo Source- Instagram/@diamirzaofficial)

Dia Mirza On Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और वर्सेटाइल अभिनेत्रियों में शुमार दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने अपनी शानदार फिल्मों और बेबाक अंदाज से हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। 'रहना है तेरे दिल में' जैसी कल्ट रोमांटिक फिल्म से घर-घर में मशहूर हुईं दीया मिर्जा ने अचानक सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया, जिससे पूरी इंडस्ट्री और उनके फैंस हैरान रह गए। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जाने-माने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) को लेकर एक तीखा और विवादित पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद इंटरनेट पर हड़कंप मच गया है।

दीया मिर्जा ने किया नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर चौंकाने वाला पोस्ट

दीया मिर्ज़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "इसके साथ काम करना बुरा सपना था! न बात करने की तमीज है, और एटीट्यूड अलग ही लेवल का! बिल्कुल ऑफेंसिव कैरेक्टर।" इस अचानक आए और तीखे पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या यह कोई असली विवाद है या फिर आगामी किसी फिल्म या सीरीज का कोई पब्लिसिटी (PR) स्टंट।

दीया मिर्जा का यह जैसे ही सामने आया, सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया। इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं है। जहां कुछ यूजर्स इसे देखकर हैरान थे, वहीं कई समझदार नेटिजन्स ने यह अनुमान लगाया कि यह किसी प्रोजेक्ट का प्रमोशन हो सकता है। एक यूजर ने कमेंट किया, "प्रमोशन चल रहा है दोस्तों, रिलैक्स करो।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "मुमकिन नहीं, नवाज बहुत इज्जतदार हैं और दीया भी, कोई प्रमोशन लग रहा है।" दिलचस्प बात यह है कि दीया मिर्जा ने खुद इस कमेंट को लाइक भी किया है।

आगामी मेडिकल ड्रामा सीरीज 'डॉ. हसन' से जुड़ा है मामला?

कई सोशल मीडिया यूजर्स और रेडिट (Reddit) थ्रेड्स के मुताबिक, यह वायरल पोस्ट JioHotstar पर आने वाली एक आगामी मेडिकल ड्रामा सीरीज 'डॉ. हसन' से जुड़ी हो सकती है, जिसमें दोनों कलाकार साथ नजर आने वाले हैं। लेकिन मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक सनकी डॉक्टर (डॉ. इमरान हसन) की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि दीया मिर्जा डॉ. पलक जैन के किरदार में हैं।

फैंस का मानना है कि दीया द्वारा "ऑफेंसिव कैरेक्टर" जैसे शब्दों का इस्तेमाल और नवाजुद्दीन को सीधे टैग करना इस बात का संकेत है कि वह अपनी असल जिंदगी की शिकायत नहीं, बल्कि अपने किरदार के रूप में यह बात कह रही हैं। इस पूरे मामले पर अभी तक दोनों कलाकारों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीया मिर्ज़ा को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' में देखा गया था, जबकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी 'तुंबाड 2' और 'डॉ हसन MD' जैसी रोमांचक परियोजनाओं में नजर आने वाले हैं।