एक्टर ने कहा था- 'मेरा पहला और अब तक का सीरियस रिलेशनशिप अर्पिता के साथ था।
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा संग अपने रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। मलाइका से पहले भी अर्जुन का नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ चुका है। बता दें आज अर्जुन कपूर का जन्मदिन है। उनका जन्म 26 जून, 1985 को मुंबई में हुआ है। आज हम आपको अर्जुन की लाइफ में एंट्री मार चुकी उन लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको लेकर कभी अर्जुन सुर्खियों में रहे थे। तो आइए जानते हैं उनके बारे में...
अर्पिता खान:
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है सलमान खान की बहन अर्पिता खान का। अर्जुन ने अर्पिता संग अपने रिश्ते को खुद एक्सेप्ट किया था। बता दें कि साल 2014 में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने कहा था कि अर्पिता के साथ वो अपने जीवन में सबसे पहली बार किसी रिलेशनशिप में थे। उन्होंने कहा था- 'मेरा पहला और अब तक का सीरियस रिलेशनशिप अर्पिता के साथ था। जब मैं 18 साल का था तब हम एक-दूसरे को देखने लगे थे। ऐसा दो साल तक चला। अर्पिता ने अपनी तरफ से हमारे रिलेशनशिप का अंत किया था।'
अनुष्का शर्मा
अर्जुन का नाम एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ भी काफी चर्चा में रहा था। वहीं एक बार अर्जुन ने करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में कहा था कि वह अनुष्का संग शादी करना चाहते हैं।
सोनाक्षी सिन्हा
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी अर्जुन का नाम जुड़ चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद एक बुरे दौर में अलग हो गए।
आथिया शेट्टी
अर्जुन का नाम सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी के साथ भी जोड़ा जा चुका है। आथिया को लेकर अर्जुन ने कहा था कि वह उनकी बहर की अच्छी दोस्त हैं और दोनों एक—दूसरे को कई सालों से जातने हैं।