11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहरुख को रणवीर सिंह ने किया इग्नोर? किंग खान ने गालों पर प्यार से किया टच तो वीडियो हुआ वायरल

Did Ranveer Singh Ignored Shahrukh Khan: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और किंग खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख रणवीर के गालों को छूते हुए नजर आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Did Ranveer Singh Ignored Shahrukh Khan

Did Ranveer Singh Ignored Shahrukh Khan (सोर्स- @tahirjasus)

DidRanveer Singh Ignored Shahrukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और अभिनेता रणवीर सिंह से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस के बीच नई बहस शुरू हो गई है कि क्या सच में रणवीर सिंह ने पार्टी के दौरान शाहरुख खान को नजरअंदाज किया। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

रणवीर सिंह के गालों को छूते हैं शाहरुख खान (DidRanveer Singh Ignored Shahrukh Khan)

दरअसल, ये वीडियो एक बर्थडे सेलिब्रेशन का बताया जा रहा है, जिसमें दोनों सितारे एक ही जगह मौजूद थे। वीडियो में नजर आता है कि शाहरुख खान और रणवीर सिंह आमने-सामने आते हैं और दोनों के बीच कुछ पल की बातचीत होती है। इसी दौरान शाहरुख खान बेहद प्यार के साथ रणवीर के गालों को छूटे हुए दिखाई देते हैं। लेकिन इसके तुरंत बाद रणवीर दूसरे मेहमानों से मिलने आगे बढ़ जाते हैं। इसी छोटे से पल ने सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा छेड़ दी।

यूजर्स ने जमकर दिए रिएक्शन्स

इस वीडियो के वायरल होते ही कई यूजर्स ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। कुछ लोगों का मानना है कि रणवीर सिंह ने शाहरुख खान के साथ ज्यादा देर तक बातचीत नहीं की, जिससे ऐसा लगा कि उन्होंने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। वहीं कई फैंस का कहना है कि यह सिर्फ एक सामान्य पार्टी का क्षण था और इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। इस दौरान के वीडियोज ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेज पर शेयर किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि ये वीडियो मिश्का कांबोज के जन्मदिन समारोह का है, जहां कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। इस पार्टी में उद्योगपति परिवार से जुड़े अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट भी मौजूद थे। रणवीर सिंह इस दौरान दूसरे मेहमानों से भी मिलते हुए नजर आए, जिससे यह साफ होता है कि वो लगातार सभी से बातचीत कर रहे थे।

शाहरुख खान स्टाइलिश लुक में आए नजर

वीडियो में ये भी देखा गया कि रणवीर सिंह ने शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी से भी गर्मजोशी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ताना अंदाज देखने को मिला। वहीं शाहरुख खान पूरे समारोह में अपने खास स्टाइलिश लुक में नजर आए, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।

संजय के साथ रणवीर ने किया डांस (DidRanveer Singh Ignored Shahrukh Khan)

इस पार्टी का एक और खास पल तब देखने को मिला जब रणवीर सिंह ने फिल्म 'धुरंधर 2' के टाइटल ट्रैक पर अभिनेता संजय दत्त के साथ डांस कर माहौल को और भी खास बना दिया। इस परफॉर्मेंस के वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन अभी तक दोनों कलाकारों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।