
Sandeep Reddy Vanga On Dhurandhar 2 (सोर्स- एक्स)
Sandeep Reddy Vanga On Dhurandhar 2: फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' इन दिनों सिर्फ बॉक्स ऑफिस ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री के भीतर भी चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। जहां एक तरफ फिल्म को लेकर कुछ लोग इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं अब निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा खुलकर इसके समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए इसके आलोचकों पर तीखा हमला बोला है।
संदीप रेड्डी वांगा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने खुद ऐसी फिल्मों से करियर बनाया जिन्हें प्रचारात्मक बताया जा सकता है, लेकिन तब किसी ने सवाल नहीं उठाए। अब जब धुरंधर 2 जैसी फिल्म सामने आई है तो उसी तरह के लोग इसे निशाना बना रहे हैं। उनके मुताबिक किसी भी फिल्म को बिना समझे 'प्रोपेगेंडा' कहना सही नहीं है।
संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर और मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह की भी खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि फिल्म देखने के बाद उन्हें लगा कि ये एक मजबूत और प्रभावशाली कहानी है, जिसे लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म पर उठ रहे सवालों का जवाब समय खुद देगा। गौरतलब है पिछले काफी समय से संदीप रेड्डी वांगा और दीपिका पादुकोण के बीच 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर विवाद चल रहा है। ऐसे में संदीप का रणवीर की फिल्म की तारीफ करना अपने आप में ही बड़ी बात है।
दरअसल, फिल्म की कहानी भारतीय खुफिया एजेंसी के एक मिशन पर आधारित है, जिसमें रणवीर सिंह ने जासूस जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभाया है। कहानी में दिखाया गया है कि किस तरह उन्हें एक बड़े आतंकवाद विरोधी अभियान के लिए जिम्मेदारी दी जाती है। फिल्म में आर माधवन खुफिया एजेंसी के अधिकारी की भूमिका में नजर आते हैं, जो इस मिशन का नेतृत्व करते हैं।
फिल्म की कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है, जिनमें 'कंधार हाईजैकिंग' और '2008 मुंबई अटैक' जैसी घटनाओं की झलक देखने को मिलती है। यही वजह है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह भी देखा जा रहा है और बहस भी तेज हो गई है।
हालांकि फिल्म को कुछ देशों और क्षेत्रों में रिलीज से पहले ही प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद भारत और अन्य जगहों पर इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं, जिन्होंने कहानी को और दमदार बनाया है।
फिल्म को लेकर चल रही बहस के बीच संदीप रेड्डी वांगा का यह समर्थन काफी मायने रखता है। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस और तेज हो गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म को लेकर इंडस्ट्री और दर्शकों की प्रतिक्रिया किस दिशा में जाती है।
Updated on:
09 Apr 2026 08:16 pm
Published on:
09 Apr 2026 08:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
