
अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन के लिए लिखा नोट। (फोटो सोर्स: IMDb and ANI)
Jaya Bachchan Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस और राजनेता जया बच्चन के आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। पत्नी के बर्थडे पर पति अमिताभ बच्चन ने शुभचिंतकों और चाहने वालों को सोशल मीडिया पर बेस्ट विशेस और शुभकामना संदेशों के लिए आभार व्यक्त करते हुए अपने ब्लॉग में एक खास नोट लिखा। उन्होंने लिखा, 'शांत विचारों के साथ एक शांत दिन' मनाया। अमिताभ बच्चन ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए एक नोट लिखा।
अपने ब्लॉग पर पोस्ट करते हुए, बिग बी ने जया बच्चन के जन्मदिन को "शांत विचारों के साथ एक शांत दिन" बताया। इसके साथ ही उन्होंने जया की ओर से जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग की शुरुआत इस प्रकार की, "शुभकामनाएं… जया को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं भेजने वाले सभी लोगों को मेरी ओर से धन्यवाद। सभी को जवाब देना संभव नहीं होगा, लेकिन इसे मेरी ओर से पर्सनल मेसेज समझें…"
इसके आगे उन्होंने लिखा, "एक शांत दिन और शांत विचार… कभी-कभी इनका महत्व साधारण सोच से कहीं अधिक होता है। सभी के लिए एक अच्छे विचारों और प्रेम से भरा दिन।"
हाल ही में, 'कौन बनेगा करोड़पति 17' के एक एपिसोड के दौरान, बिग बी ने जया बच्चन से अपनी पहली मुलाकात को याद किया। शो के दौरान, दर्शकों में से एक महिला ने अमिताभ बच्चन से जया के साथ उनकी प्रेम कहानी के बारे में पूछते हुए कहा, "सुना है कि आपकी और जया जी की प्रेम कहानी 'ज़ंजीर' के सेट पर शुरू हुई थी और उसके तुरंत बाद आप दोनों ने शादी कर ली। क्या यह सच है?"
इस पर जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन मजाकिया अंदाज में बोले, "यह पारिवारिक शो है, तो इसे ऐसे ही रहने दीजिए। लेकिन चूंकि आपने पूछा है, तो मैं बता दूं - आप बिलकुल गलत हैं।" इसके आगे एक किस्सा सुनते हुए उन्होंने कहा, बिग बी ने कहा, "गड्डी के लिए मुझे और जया को चुना गया था। मैंने 10-12 दिन शूटिंग भी की थी। लेकिन ऋषिकेश दा को लगा कि मैं इस रोल के लिए सही नहीं रहूंगा क्योंकि मेरी फिल्म 'आनंद' रिलीज हो रही थी और शायद मैं इस रोल के लिए उपयुक्त नहीं होता। इसलिए उन्होंने धर्मेंद्र को लिया। लेकिन जया और मेरी मुलाकात सबसे पहले वहीं हुई थी - और उसके बाद क्या हुआ, मैं नहीं बताऊंगा।"
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने 83 उम्र में एक बेहद व्यक्तिगत और संवेदनशील बात शेयर की, जिसमें उन्होंने उस 'मानसिक' दर्द का उल्लेख किया जो उन्हें अंदर ही अंदर तोड़ रहा है।
Updated on:
09 Apr 2026 05:20 pm
Published on:
09 Apr 2026 05:20 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
