9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एटली की ‘राका’ ने जीता शाहरुख खान का दिल, डायरेक्टर ने भी दिया ऐसे रिप्लाई, बोले- ‘अभी तो बस शुरुआत है’

SRK Reaction on Raaka Poster: शाहरुख खान द्वारा अल्लू अर्जुन को दिए गए बर्थडे विश और निर्देशक एटली के साथ उनकी फिल्म ‘राका’ को लेकर उनका उत्साह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। हालांकि, शाहरुख के गर्मजोशी से भरे इस मेसेज पर डायरेक्टर एटली ने भी आभार व्यक्त किया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Apr 09, 2026

SRK Reaction on Raaka poster

शाहरुख खान ने की एटली की ‘राका’ की तारीफ। (फोटो सोर्स: IMDb and @iamsrk)

SRK Reaction on Raaka Poster: अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के अवसर पर उनकी आगामी फिल्म 'राका' का पोस्टर जारी किया गया। फिल्म में अभिनेता का पहला लुक दमदार और प्रभावशाली लग रहा है। इसकी सराहना करते हुए शाहरुख खान ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और एटली की आगामी फिल्म 'राका' की भी तारीफ की।

‘राका’ ने जीता शाहरुख खान का दिल (SRK Reaction on Raaka Poster)

SRK ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया, "जन्मदिन मुबारक हो @alluarjun।" उन्होंने आगे लिखा, "पोस्टर बेहद दिलचस्प और शानदार है, बिल्कुल आपकी तरह। आप दोनों ने मिलकर जो कमाल किया है, उसे देखने का बेसब्री से इंतजार है।" SRK ने एटली की तारीफ करते हुए कहा, "यह अनुभव… एटली के शब्दों में - जबरदस्त होगा! #राका बेहद रोमांचक लग रही है, शुभकामनाएं!" उन्होंने एटली और अल्लू को उनकी आगामी फिल्म के लिए भी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अल्लू अर्जुन का जवाब

अल्लू अर्जुन ने कमेंट्स में जवाब देते हुए कहा, "शाहरुख गरु, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।" उन्होंने आगे कहा कि यह फिल्म खास होगी, "हमें उम्मीद है कि हम जो करने की कोशिश कर रहे हैं उससे आपका दिल जीत लेंगे। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। प्यार और सम्मान।"

फिलहाल सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुई यह बातचीत लोगों को काफी पसंद आ रही है। यह बातचीत दर्शाती है कि यह सिर्फ काम का रिश्ता नहीं, बल्कि उनमें एक मजबूत जुड़ाव भी है।

एटली ने बताया कि राका एक बेहद निजी प्रोजेक्ट है जिसे वह लगभग दो दशकों से अपने साथ लिए घूम रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "राका सिर्फ एक फिल्म नहीं है… यह मेरा वो हिस्सा है जिसे मैं सालों से अपने साथ लिए घूम रहा हूं। 18 सालों तक मैंने एक थीम को संजो कर रखा, कभी उसे फीका नहीं पड़ने दिया।" निर्देशक ने आगे कहा कि इस फिल्म को बनाने के सफर ने उनकी परीक्षा ली है, उन्हें आकार दिया है और हर मुश्किल में उनके साथ रहा है। उन्होंने यह कहकर अपनी बात समाप्त की कि यह तो बस शुरुआत है।

राका के पोस्टर में अल्लू अर्जुन एक दमदार और जोशीले अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका रफ एंड टफ लुक और डार्क और ड्रामैटिक बैकग्राउंड एक हाई-ऑक्टेन, मास एंटरटेनर फिल्म का इशारा कर रहे हैं।

एटली और शाहरुख खान की 'जवान'

गौरतलब है कि इनकी पिछली फिल्म ‘जवान’ ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए और शाहरुख खान को एक नए अंदाज में दिखाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब एटली, अल्लू अर्जुन के साथ ‘राका’ पर काम कर रहे हैं। ऐसे में उनका यह जवाब एक तरह से वादा लगता है कि वे फिर से कुछ बड़ा और खास लेकर आने वाले हैं।

'राका' एटली द्वारा निर्देशित एक अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म निर्माताओं ने कहानी को काफी हद तक गुप्त रखा है। माना जा रहा है कि फिल्म एक शक्तिशाली, दमदार किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और इमोशंस का जबरदस्त कॉम्बो देखने को मिलेगा।