7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैंने उसकी हर जरूरत पूरी की’, पति के साथ शादीशुदा जिंदगी पर वड़ा पाव गर्ल का बड़ा बयान आया सामने

Vada Pav Girl On Her Married Life: चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल ने पति युगम गेरा संग अपनी शादीशुदा जिंदगी पर खुलकर बात की। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि अपने काम के साथ साथ पति की हर जरूरत का भी हमेशा ध्यान रखा है।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Apr 07, 2026

Vada Pav Girl On Her Married Life

पति के साथ शादीशुदा जिंदगी पर वड़ा पाव गर्ल का बड़ा बयान. (फोटो सोर्स: Siddharth Kannan/youtube)

Vada Pav Girl On Her Married Life: चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल बीते कुछ दिनों से अपने मिस्ट्री मैन सैफी के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स उनके और सैफी के रिश्ते को लेकर चन्द्रिका दीक्षित को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, चन्द्रिका आये दिन अलग-अलग पॉडकास्ट में पति युगम गेरा, सैफी और अपने रिश्तों पर बात कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट में विवादित बयान देकर ट्रोलिंग के घेरे में फंसी ने किसी के साथ भी सोने वाले बयान पर सफाई दी थी और ट्रोलर्स को जमकर लताड़ा था। अब एक बार फिर उन्होंने एक इंटरव्यू में पति युगम के साथ इंटिमेसी पर खुलकर बात की है और बताया कि उन्होंने अपने युगम की जरूरत को पूरा किया है।

हाल ही में सोशल मीडिया वायरल 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित और उनके मिस्ट्री मैन सैफी ने फेमस यूट्यूबर सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू में अपने रिश्ते, पति और ट्रोलिंग पर खुलकर बात की और बताया कि कैसे 9-5 की जॉब छोड़कर आगे बढ़ने के लिए अपना काम शुरू किया। इसके साथ ही जब उनसे पति के साथ रिश्ते को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अपने बिजी शेड्यूल और घर की जिम्मेदारियों के बीच वो अपने बेटे और पति को उतना समय नहीं दे पा रही थी, लेकिन उन्होंने उनकी हर इच्छा को पूरा करने से कभी इंकार नहीं किया।

पति के साथ फिजिकल इंटिमेसी थी या नहीं? (Vada Pav Girl On Her Married Life)

जब उनसे पूछा गया कि फिजिकल इंटिमेसी पति के साथ था या नहीं था? क्योंकि आप इतनी डिवोटेड थी काम में कि वह भी इंपॉर्टेंट एस्पेक्ट होता है मियां-बीवी के बीच में, और वो आपने नेगलेक्ट किया है? इस पर चन्द्रिका दीक्षित ने कहा, 'नहीं नहीं सर, ऐसा नहीं है। मैंने हर चीज, मेरी जितनी भी भूमिका है ना, मैंने बकायदा निभाई है, फिजिकली भी, फाइनेंशियली भी, इमोशनली भी। पर कहीं ना कहीं मैं मेंटली इतना ज्यादा प्रेशर में आ गई थी कि मुझे यह दिखता था कि यार सुबह फिर भागना है। सुबह मेरे दिमाग में सिर्फ वो काम घुस गया था, क्योंकि वो कहीं नहीं थे मेरे साथ।

शादी से पहले युगम पीरियड्स के टाइम बहुत ध्यान रखते थे

इसके आगे उन्होंने शेयर किया, 'जब इतनी खुल के बात हो ही रही है तो मैं आपको बताती हूं कि हर एक फीमेल की बॉडी अलग-अलग काम करती है। और मेरे जब पीरियड्स होते हैं, तो मुझे फर्स्ट डे, सेकंड डे काफी प्रॉब्लम होती है, काफी दर्द होता है। और जब हमारी शादी नहीं हुई थी, तब वो इंसान उस चीज को इतनी बेहतर तरीके से समझता था कि मुझे बेड से नीचे पैर नहीं रखने देता था।' इसके आगे चन्द्रिका ने बताया, 'शादी से पहले बकायदा टिफिन घर से लेके आना है, दूध देना है, चॉकलेट्स देना है, यह देना है, वो देना है। तो मैं सोचती थी, यार ऐसे भी मर्द होते हैं क्या, जो इतनी केयर करते हैं। वो मुझे हीट बैग देना हेल्दी फूड खाना, बाहर का नहीं खाना, मतलब कि पूरा प्रॉपर ध्यान रखता था। मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि इतना ध्यान तो मेरा आज तक किसी ने नहीं रखा, मेरी मां भी नहीं रख पाई क्योंकि वो उस टाइम थी नहीं।'

युगम गेरा से झगड़े के बाद चन्द्रिका ने कह दी थी गन्दी बात

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ दिनों से चंद्रिका की उनकी शादीशुदा जिंदगी और झगड़ों को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप तक लगाया था, जिसके बाद से वो खुद भी किसी मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं थीं। खबरों के मुताबिक़, ये भी कहा जा रहा है कि चंद्रिका ने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी भी कर ली है।

वड़ा पाव गर्ल ने बताया प्रोड्यूसर ने की थी गंदी डिमांड

कुछ दिनों पहले चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एक प्रोड्यूसर ने उनसे गंदी डिमांड की थी. इसके साथ ही चंद्रिका ने वीडियो में ये भी बताया था कि आजकल कुछ लोग बड़ी इंडस्ट्री में आने के लिए लड़कियों को बिस्तर शेयर करने के लिए मजबूर करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके सामने भी ऐसी अपमानजनक बातें आई हैं।

बता दें, चंद्रिका दीक्षित का नाम पहली बार उस समय चर्चा में आया था जब दिल्ली में उनका वड़ा पाव का स्टॉल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वहीं से लोगों ने उन्हें 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम बुलाना शुरू कर दिया था। जिसके बाद उनके स्टॉल पर भीड़ बढ़ने लगी और कई लोग सिर्फ उनसे मिलने के लिए वहां पहुंचने लगे।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग