26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर हुआ हादसा, जन्नत जुबैर का जला हाथ, वीडियो देख घबराए फैंस

Laughter Chefs Accident News: 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट पर हाल ही में बड़ा हादसा हो गया। शो के दौरान जन्नत जुबैर के हाथ पर गर्म तेल गिर गया। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Laughter Chefs Accident News

Laughter Chefs Accident News (सोर्स- @tahirjasus)

Laughter Chefs Accident News: कलर्स टीवी के रिएलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' में वैसे को हंसी का तड़का देखने को मिलता है। ऑडियंस को शो देखने के बाद एंटरटेनमेंट का पूरा डोज मिलता है लेकिन हाल ही में सेट पर एक ऐसी घटना हुई जिसने एक बार के लिए हर किसी को चिंता में डाल दिया। 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट से ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

जन्नत जुबैर के साथ हुआ हादसा (Laughter Chefs Accident News)

दरअसल शो के लेटेस्ट एपिसोड में जोड़ियों के बीच अदला-बदली देखने को मिली। जहां तेजस्वी प्रकाश इस बार विक्की जैन के साथ खाना बनाते हुए नजर आईं, वहीं अंकिता लोखंडे की जोड़ी अली गोनी के साथ बनी। जन्नत जुबैर इस बार कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह के साथ खाना बना रही थीं। बस इसी दौरान जन्नत जुबैर के हाथ पर गर्म तेल गिर गया और उनका हाथ बुरी तरह जल गया।

कश्मीरा शाह भी काफी डर गईं

कश्मीरा शाह गर्ल तवे पर कुछ पलट रही थीं कि गर्म तेल के छीठे पास खड़ीं जन्नत जुबैर के हाथ पर जा गिरीं। इसके बाद कश्मीरा भी काफी डर गईं। जन्नत के हाथ पर तुरंत पानी डाला गया और अली गोनी समेत कई कंटेस्टेंट्स अपना काम छोड़कर उनके पास आ गए।

जन्नत जुबैर को गंभीर चोट नहीं

हालांकि गनीमत की बात ये रही कि जन्नत को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई थी और उन्होंने कुछ देर बाद ही अपने स्टेशन पर वापसी करते हुए खाना बनाना शुरू कर दिया। फिलहाल इस पूरे हादसे की वीडियो देखने के बाद जन्नत के फैंस काफी चिंतित हो गए हैं। जन्नत जुबैर का ये वीडियो ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेजिस पर शेयर किया गया है।

तेजस्वी प्रकाश ने फ्लॉन्ट की रिंग

बता दें करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' में धमाल मचाते हुए हर हफ्ते नजर आते हैं। इस वीकेंड के एपिसोड की शूटिंग भी कुछ समय पहले ही हुई है, जहां पर तेजस्वी अपनी डायमंड रिंग के साथ स्पॉट हुईं। गौरतलब है हाल ही में तेजस्वी प्रकाश को करण ने शो 'देसी ब्लिंग' में शादी के लिए प्रपोज किया, जिसके बाद उनके वीडियोज पूरे सोशल मीडिया पर छा गए थे।