
Vikas Kush Sharma On Zakir Khan Dhurandhar 2 Controversy (सोर्स- एक्स)
Vikas Kush Sharma On Zakir Khan Dhurandhar 2 Controversy: स्टैंडअप कॉमेडियन और शायर जाकिर खान ने हाल ही में फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर एक अवॉर्ड फंक्शन में एक मजाकिया कमेंट किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा। जाकिर के बॉलीवुड को लेकर किए गए कमेंट ने बहस शुरू कर दी। अब इसी मुद्दे पर स्टैंडअप कॉमेडियन विकास कुश शर्मा ने अपनी राय दी है। विकास ने 'पत्रिका' से बात करते हुए क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
विकास से जब पूछा गया कि उन्हें जाकिर खान के बॉलीवुड वाले कमेंट पर क्या लगता है, क्या सच में बॉलीवुड को 'धुरंधर 2' से जलन हुई है और वो ऊपर ऊपर से ही खुश होने का ढोंग कर रहा है तो इस पर विकास ने कहा- देखिए जाकिर खान बॉलीवुड की चमचागिरी करने वालों में से तो हैं नहीं तो जाहिर सी बात है कि उन्होंने जो भी कहा है वो बिल्कुल सही ही कहा है। आप भी जानते हैं इस बात को।'
पिछले काफी समय से 'धुरंधर 2' को लेकर भी एक वर्ग के लोग प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप लगा रहे थे। यूट्यूबर ध्रुव राठी समेत कई नेताओं ने भी फिल्म पर निशाना साधा। इन सभी पर बात करते हुए विकास ने कहा कि फिल्म को लेकर लोग जो प्रोपेगेंडा की बातें फैला रहे हैं, वो बिल्कुल बैकार की बाते हैं। विकास की मानें तो एक फिल्म को फिल्म की ही तरह लेना चाहिए। उसे प्रोपेगेंडा जैसे नाम देना सही नहीं है।
इस दौरान जाकिर खान को लेकर विकास ने बताया कि कैसे उनसे पर्सनली मुलाकात करना उनके लिए हमेशा ही सौभाग्य की बात होती है। विकास की मानें तो जाकिर बहुत ही सेंसिबल और अच्छे इंसान हैं। वो बहुत अच्छे से बातचीत करते हैं और हमेशा आपको बहुत सहज महसूस कराते हैं। विकास ने कहा कि जाकिर ने उनके कॉमेडी करियर को लेकर भी उनसे काफी बातचीत की थी और उनसे मुलाकात करना हमेशा काफी प्रोडक्टिव रहता है।
चलिए अब आपको बताते हैं कि जाकिर खान ने ऐसा क्या कहा था जिसके बाद बॉलीवुड के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद को भी उनके खिलाफ बोलना पड़ा। दरअसल, हाल ही में एक अवॉर्ड समारोह के दौरान जाकिर खान ने अपने मजाकिया अंदाज में बॉलीवुड इंडस्ट्री पर तंज कसते हुए कहा था कि फिल्म 'धुरंधर' की कामयाबी ने कई लोगों को असहज कर दिया है।
उन्होंने मुंबई के फिल्मी इलाकों का जिक्र करते हुए इशारों-इशारों में यह भी कहा कि फिल्म की सफलता से इंडस्ट्री के कुछ हिस्सों में बेचैनी देखी जा सकती है। उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया और देखते ही देखते ये चर्चा का विषय बन गया।
Updated on:
10 Apr 2026 12:09 pm
Published on:
09 Apr 2026 06:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
