11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘दीवार’ के Amitabh Bachchan को देखकर आज भी बिजनेस के फैसले लेते हैं बेटे अभिषेक, बोले- इसके पीछे मेरी भावनाएं

Abhishek Bachchan On Amitabh Bachchan Movie Deewar: अभिषेक बच्चन ने हाल ही में पिता अमिताभ बच्चन की फिल्म 'दीवार' से प्रेरित होकर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है।

2 min read
Google source verification
Abhishek Bachchan On Amitabh Bachchan Movie Deewar

Abhishek Bachchan On Amitabh Bachchan Movie Deewar (सोर्स- एक्स)

Abhishek Bachchan On Amitabh Bachchan Movie Deewar: बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में गिनी जाने वाली 'दीवार' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि पीढ़ियों को प्रभावित करने वाली कहानी रही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन द्वारा निभाया गया विजय का किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। दिलचस्प बात ये है कि इस किरदार का असर सिर्फ दर्शकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन की सोच और उनके बिजनेस फैसलों तक पहुंच गया। हाल ही में एक बातचीत में अभिषेक ने खुलकर बताया कि कैसे इस फिल्म के एक भावनात्मक दृश्य ने उनके निवेश के नजरिए को बदल दिया।

विजय का फैसला बना जिंदगी की सीख

अभिषेक बच्चन ने बताया कि दीवार का वो सीन, जिसमें विजय अपनी मां के लिए एक इमारत खरीदता है, उनके दिल पर गहरी छाप छोड़ गया। ये फैसला आर्थिक तौर पर व्यावहारिक नहीं लगता, लेकिन उसके पीछे भावनात्मक जुड़ाव बेहद मजबूत होता है। यही भावना अभिषेक को हमेशा प्रेरित करती रही।

उनका कहना है कि इसी सीन ने उन्हें सिखाया कि हर निर्णय सिर्फ मुनाफे के आधार पर नहीं लिया जाना चाहिए। अगर किसी काम में दिल शामिल न हो, तो उसका असली महत्व कम हो जाता है।

निवेश के पीछे भी दिल की भूमिका

अभिषेक बच्चन ने माना कि वो जब भी किसी नए बिजनेस से जुड़ते हैं, तो केवल आंकड़ों पर भरोसा नहीं करते। वो यह जरूर देखते हैं कि उस प्रोजेक्ट से उनका व्यक्तिगत जुड़ाव कितना है।

इसी सोच के चलते उन्होंने स्विगी और जेप्टो जैसे स्टार्टअप्स में निवेश किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इन कंपनियों ने उनकी रोजमर्रा की जिंदगी आसान बनाई, खासकर समय पर पसंदीदा खाना पहुंचाकर। यही अनुभव उन्हें इन कंपनियों के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित कर गया।

परिवार की सोच का भी दिखा असर

अभिषेक ने यह भी बताया कि उनके पिता अमिताभ बच्चन का रियल एस्टेट में भरोसा उनकी सोच पर भी असर डालता रहा है। पुराने समय की यह धारणा कि “जमीन है तो सब ठीक है” आज भी उनके निवेश के नजरिए में कहीं न कहीं शामिल है।

उन्होंने यह भी साझा किया कि समय के साथ उनकी निवेश रणनीति में विविधता आई है और परिवार के सुझावों का इसमें अहम योगदान रहा है।

खेल और कारोबार में भी सक्रिय भूमिका

फिल्मों के अलावा अभिषेक बच्चन खेल जगत से जुड़े बिजनेस में भी सक्रिय हैं। वो जयपुर पिंक पेंथर्स के मालिक हैं और चेन्नइयन एफसी के सह-मालिक भी हैं। इसके अलावा उन्होंने चाय ब्रांड में भी निवेश किया है, जिसमें उनके साथ पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी जुड़े हुए हैं।

आने वाली फिल्म को लेकर भी चर्चा तेज

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्द ही 'किंग' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।