
पाकिस्तानी पूर्व मेयर ने बताई धुरंधर की सच्चाई
Pakistani journalist Arif Aajakia on Dhurandhar movie: बॉलीवुडसुपरस्टार रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' और उसके सीक्वल 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जो इतिहास रचा है, उसकी गूंज आज भी सुनाई दे रही है। कराची के बदनाम लयारी इलाके के आपराधिक गिरोहों और सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ भारत की खुफिया लड़ाई को बेहद आक्रामक अंदाज में दिखाया गया है।
हालांकि, रिलीज के बाद से ही इस फिल्म को लेकर भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में तीखी बहस छिड़ गई थी। कई आलोचकों ने इस पर केवल एक राजनीतिक एजेंडे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। लेकिन अब इस पूरे विवाद के बीच एक पाकिस्तानी पत्रकार ने फिल्म की कहानी और उसके किरदारों को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने सबको चौंका दिया है।
फिल्म को 'प्रोपेगैंडा' या पक्षपातपूर्ण बताने वाले दावों के बीच, जाने-माने पाकिस्तानी पत्रकार आरिफ आजाकिया फिल्म के समर्थन में खुलकर आगे आए हैं। एक कार्यक्रम के दौरान बातचीत में आरिफ ने कहा कि फिल्म में कराची के ल्यारी इलाके का जो चित्रण किया गया है, वह वास्तविकता के बेहद करीब है।
आरिफ आजाकिया ने कहा, "मैं कराची के उस कस्बे का मेयर रह चुका हूं। मेरा जन्म और पालन-पोषण भी उसी लयारी इलाके में हुआ है, इसलिए मैं वहां की रग-रग से वाकिफ हूं। फिल्म 'धुरंधर' में ल्यारी के आपराधिक गिरोहों और वहां के हालातों को लेकर जो कुछ भी पर्दे पर दिखाया गया है, वह शत-प्रतिशत सच है।" बातचीत के दौरान उन्होंने एक और बेहद निजी और दिलचस्प बात शेयर करते हुए कहा, "मेरा जन्म भले ही कराची में हुआ, लेकिन मेरे माता-पिता गुजरात के जूनागढ़ के रहने वाले थे। इसलिए मैं खुद को हमेशा भारतीय मूल का ही मानता हूं, पाकिस्तानी नहीं।"
सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई 'धुरंधर: द रिवेंज' (धुरंधर 2) ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1,800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करके इतिहास रच दिया है। यह अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है। अब मेकर्स इसे 5 जून 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म 'JioHotstar' पर रिलीज करने जा रहे हैं, ताकि जो लोग इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वे घर बैठे इसका लुत्फ उठा सकें।
आपको बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह ने 'जसकिरत सिंह रंगी' नाम के एक जांबाज भारतीय गुप्त एजेंट (रा एजेंट) का मुख्य किरदार निभाया है, जो देश की सुरक्षा के लिए एक बेहद खतरनाक मिशन पर पाकिस्तान जाता है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में रणवीर के अलावा आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, गौरव गेरा, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे दिग्गज कलाकारों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से जान फूंकी है।
Updated on:
31 May 2026 01:23 pm
Published on:
31 May 2026 01:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
