बॉलीवुड

श्रीदेवी के निधन के बाद उन्हें लेकर अर्जुन ने किया था चौंकाने वाला खुलास, सौतेली बहन को लेकर भी कही थी ये बात

Arjun Kapoor ने एक बार अपने और जाह्नवी को लेकर भी मीडिया से बात की थी।

2 min read
Jun 26, 2019
Sridevi Arjun Kapoor

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 34 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 26 जून, 1985 में मुंबई में हुआ था। ये बात किसी से छुपी नहीं कि अर्जुन का उनकी सौतेली मां श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियों संग पहले कैसे रिश्ते रहे थे। कुछ समय पहले अर्जुन ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में अपने और श्रीदेवी के बारे में खुलकर बात की थी।

शो में करण ने अर्जुन से उनकी लाइफ से जुड़े कई सवाल पूछे थे। वहीं करण ने अर्जुन से उनके और श्रीदेवी के रिश्ते को लेकर भी सवाल किया था। करण ने अर्जुन से पूछा कि जब उन्हें श्रीदेवी की मौत की खबर मिली तो कैसा था उनका र‍िएक्शन। चैट शो के दौरान करण ने कहा, श्रीदेवी के जाने के बाद अर्जुन ने पूरी फैमिली को संभाला। इस पर अर्जुन ने कहा, 'उनके जाने की खबर ने एक पल में सारी ज‍िंदगी बदलकर रख दी। मैं कभी नहीं चाहता ऐसा किसी दुश्मन के साथ भी हो। मैंने और अंशुला ने जो भी किया वो सब पूरी सच्चाई के साथ किया।'

वहीं अर्जुन ने एक बार अपने और जाह्नवी को लेकर भी मीडिया से बात की थी। जब अर्जुन से पूछा गया कि उनके रिश्ते जान्हवी- खुशी के साथ किस तरह बेहतर हो रहे हैं और वो कैसे कनेक्टेड रहते हैं? इस पर अर्जुन ने कहा, 'मैं अभी भी उन्हें समझ रहा हूं और मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करता क्योंकि मुझे लगता है कि नजर ना लगे। हम खराब हालातों के चलते साथ आए थे लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं कि उससे हम बेस्ट बनाएं। अभी हमें बहुत आगे जाना है इससे पहले कि मैं यह कहूं कि मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं। साथ ही अर्जुन ने कहा कि हमारा व्हॉट्सऐप ग्रुप है जिसके जरिए हम हमेशा कनेक्टेड रहते हैं।'

Updated on:
26 Jun 2019 12:42 pm
Published on:
26 Jun 2019 12:08 pm
Also Read
View All