बॉलीवुड

इस लड़की के लिए पागल थे अर्जुन, हॅास्टल की दीवारों पर लगाते थे उसके पोस्टर, बोलते- बीवी हो तो ऐसी हो…

अर्जुन रामपाल ( arjun rampal ) ने 17 साल की छोटी उम्र में मॉडलिंग को अपने कॅरियर के रूप में चुना।
2 min read
Nov 26, 2019
इस लड़की के लिए पागल थे अर्जुन, हॅास्टल की दीवारों पर लगाते थे उसके पोस्टर, बोलते- बीवी हो तो ऐसी हो...
इस लड़की के लिए पागल थे अर्जुन, हॅास्टल की दीवारों पर लगाते थे उसके पोस्टर, बोलते- बीवी हो तो ऐसी हो...

आज मशहूर अभिनेता अर्जुन रामपाल ( Arjun Rampal ) का जन्मदिन है। उनका जन्म 26 नवंबर, 1972 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ। अर्जुन के दादाजी फौज में थे इसलिए वे भी बचपन में फौज में जाना चाहते थे। लेकिन एक्टर की किस्मत ऐसी बदली कि उन्होंने 17 साल की छोटी उम्र में मॉडलिंग को अपने कॅरियर के रूप में चुना। फैशन डिजाइनर रोहित बल के समर्थन में वह 20 साल की उम्र में सुपरमॉडल बन गए। इसके बाद 2001 में आई फिल्म मोक्ष से एक्टर ने अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की। हालांकि फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर फ्लॅाप साबित हुई। लेकिन इस मूवी में अर्जुन की एक्टिंग को काफी सराहा गया।

अर्जुन की फिल्में

अर्जुन को फिल्म 'हाउसफुल', 'राजनीति', 'ओम शांति ओम', 'रा-वन' में सह- कलाकार के तौर पर दर्शकों से काफी सराहना मिली, लेकिन लीड किरदार के तौर पर स्टार कभी नहीं उभर पाए। अर्जुन को 'रॉक ऑन ’(2009) में अपनी भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ‘सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। वहीं फिल्म 'हाउसफुल' (2011) में अपनी भूमिका के लिए उन्हें स्टारडस्ट अवार्ड्स के सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला था।

अर्जुन ने साल 1998 में मिस इंडिया और सुपर मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। कहा जाता है कि उस समय अर्जुन एक स्ट्रगलर थे और मेहर एक सुपर मॉडल थीं। अर्जुन अपने कमरे में मेहर की तस्वीर लगाते थे और कहते थे कि बीवी हो तो ऐसी होनी चाहिए। बाद में उनकी बात सच भी साबित हुई। दोनों की बाद में शादी हो गई। इनकी दो बेटियां हैं- महिका और माइरा। लेकिन शादी के 20 साल बाद इस जोड़े ने 2018 में तलाक ले लिया। इन दिनों अर्जुन गर्लफ्रेंड गैब्रिएला को डेट कर रहे हैं। हाल में उन्होंने बेटे आरिक को जन्म दिया है।

बेटियों को बेस्ट फ्रेंड मानते हैं अर्जुन

कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने बताया था कि कई बार जब मेरी जिंदगी में कोई उतार- चढ़ाव आता है तो वह मेरा बहुत साथ देती हैं। वो दोनों मेरी गुरू हैं। हम लोग एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं।

Updated on:
26 Nov 2019 01:29 pm
Published on:
26 Nov 2019 01:29 pm