बॉलीवुड

16 की उम्र में आशा ताई ने किया था ऐसा काम, बदनाम हो गई थी लता दीदी, बहन से सालों तक नहीं की बात

लता ने परिवार की बड़ी बेटी होने की पूरी जिम्मेदारी उठाई। मगर आशा बचपन से ही अलग मिजाज की थीं। उन्हें किसी भी तरह के नियमों में बंधना पसंद नहीं था।
3 min read
• •
Updated: 8 Sep 2019, 10:18 AM IST
16 की उम्र में आशा ताई ने किया था ऐसा काम, बदनाम हो गई थी लता दीदी, बहन से सालों तक नहीं की बात
16 की उम्र में आशा ताई ने किया था ऐसा काम, बदनाम हो गई थी लता दीदी, बहन से सालों तक नहीं की बात

बॉलीवुड की मेलोडी क्वीन और स्वर कोकिल लता मंगेशकर ( lata mangeshkar ) की बहन आशा भोसले ( asha bhosle ) आज अपना 86वां जन्मदिन मना रही हैं। सिनेमाजगत को बेशुमार मनमोहक गीत देने वाली आशा ताई ने अब तक कुल16 हजार गीत गाए हैं।

प्रोफेशनल लाइफ में आशा ताई ने जितनी शोहरत हासिल की। पर्सनल लाइफ में वह उतनी ही अकेली रह गईं। आशा को आशा ताई बनाने में उनकी बड़ी बहन और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का बहुत बड़ा हाथ रहा। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब दोनों ने एक दूसरे से सालों तक बात नहीं की।

लता मंगेशकर ने 14 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। पिता के अचानक गुजर जाने के कारण लता ने परिवार की बड़ी बेटी होने की पूरी जिम्मेदारी उठाई। मगर आशा बचपन से ही अलग मिजाज की थीं। उन्हें किसी भी तरह के नियमों में बंधना पसंद नहीं था। उन्होंने मात्र 16 साल की उम्र में गणपतराव भोसले से शादी कर ली। गणपतराव उस वक्त 31 साल के थे। कम ही लोग जानते हैं कि गणपत राव उस वक्त लता मंगेशकर के सेक्रेटरी हुआ करते थे।

एक पुराने इंटरव्यू में आशा ने बताया था कि लता मंगेशकर ने आशा और गणपत के इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दी थी। इसके बाद दोनों के बीच काफी दूरी आ गई और काफी समय तक दोनों में कोई बात नहीं हुई। आशा से उस वक्त परिवार ने सभी संबंध तोड़ दिए थे। पूरे परिवार से अलग होकर आशा भोसले ने अपनी शादी की शुरुआत की।

लेकिन बड़ी बहन ने जैसा कहा वैसा ही हुआ। आशा भोसले और गणपतराव के तीन बच्चे हुए, लेकिन उनकी शादी बेहद कड़वे मोड़ पर आकर खत्म हुई। दोनों अलग हो गए। हालांकि लता और आशा के बीच की दूरी फिर भी खत्म नहीं हुई।

इसके बाद आशा भोसले ने आर.डी.बर्मन ( R D burman ) से शादी की। आर.डी.बर्मन भी पहले से शादीशुदा थे और पहली पत्नी रीता पटेल से तलाक ले चुके थे। दोनों का संगीत प्रेम उन्हें करीब ले आया और छह साल छोटे आर.डी.बर्मन ने आशा ताई को प्रपोज कर दिया। इस प्रपोजल के काफी समय बाद आशा ताई उनसे शादी के लिए राजी हुईं और 1980 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

हालांकि इस शादी में कुछ साल बाद एक अलगाव आ गया। फिर भी दोनों मन से जुड़े रहे, लेकिन बर्मन भी असमय ही दुनिया को अलविदा कह गए। खैर, उनकी जिंदगी में चाहे जितने भी उतार चढ़ाव आए हों, लेकिना उन्होंने कभी हार नहीं मानी। आज दोनों बहनों ने देश का नाम रोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Box Office Collection Day 19: वीकेंड पर धमाके के बाद रणबीर की ‘रामायण’ के कलेक्शन को लगा झटका, भारत में 1000 करोड़ से अब रह गई इतना दूर

Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज

‘मर्दों को जन्नत में मिलती हैं 49 हूरें’, नसीरुद्दीन शाह ने उर्दू भाषा और सरकार की आलोचना करने को लेकर दिया बयान

कौन हैं ‘मितवा’ गाना गाने वाले शफकत अमानत अली? जो ब्लड कैंसर से लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

‘मिर्जापुर’ के सेट पर इंटीमेट सीन पर निर्देशक का खुलासा, गुरमीत सिंह बोले- रिलीज से पहले भी दिखाए जाते हैं सीन