बॉलीवुड

Birthday Special: इस डायरेक्टर की पहली फिल्म ने जीता नेशनल अवॉर्ड, बर्थडे पर देखें ये हिट मूवी

Birthday Special: इस डायरेक्टर की हर फिल्म एक-दूसरे से बिल्कुल यूनीक होती है। उनकी पहली फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड भी जीता था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jun 2024, 8:06 AM IST
dibakar banerjee
फेमस डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी

Birthday Special: इस डायरेक्टर ने अपनी हर फिल्मों में कुछ अलग करके दर्शकों को पेश किया है। उनकी पहली फिल्म ने ही नेशनल अवॉर्ड जीता था और हर फिल्म एक-दूसरे से यूनीक है। हम बात कर रहे हैं दिबाकर बनर्जी की। आज 21 जून को उनका बर्थडे है। इस स्पेशल मौके पर आइए डायरेक्टर की हिट फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।

खोसला का घोसला

दिबाकर बनर्जी ने 'खोसला का घोसाल' फिल्म से डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

ओए लकी लकी ओए

'खोसला का घोसला' के बाद दिबाकर ने 'ओए लकी लकी ओए' बनाई। यह फिल्म ब्लैक कॉमेडी ड्रामा से भरपूर रही, जो दर्शकों को भी खूब पसंद आई। दिबाकर ने इस फिल्म से नेशनल अवार्ड जीता था।

लव सेक्स और धोखा

फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' साल 2010 में रिलीज हुई थी, जिसमें राजकुमार राव और नुसरत भरुचा जैसे कलाकारों ने काम किया था। इस फिल्म को दिबाकर ने एकता कपूर के साथ मिलकर बनाया था। इस साल इस फिल्म का सीक्वल 'लव सेक्स धोखा 2' भी रिलीज हुई, जो अब नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

शंघाई

दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'शंघाई' 2012 में रिलीज हुई थी, जो एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। इसमें अभय देओल, इमरान हाश्मी, कल्कि कोचलीन जैसे कलाकार शामिल हैं।

Updated on:
21 Jun 2024, 8:06 AM IST
Published on: