
भारतीय सिनेमा जगत में गुरु दत्त ऐसी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे जिन्होंने फिल्म निर्माण, डायरेक्शन, कोरियोग्राफी और एक्टिंग में अपना लोहा मनवाया।गुरु दत्त का जन्म 9 जुलाई 1925 को बेंगलुरु में हुआ। उनका असली नाम वसंत कुमार शिवशंकर पादुकोण था। गुरुदत्त का जन्म बेंगलुरु में वसुथ कुमार शिवशंकर पादुकोण और वासंती पादुकोण के घर हुआ था। उनके माता-पिता कर्नाटक के दक्षिण कनारा जिले के गांव पैनबूर में रहा करते थे। उनके पिता शुरू में एक हेडमास्टर थे और फिर एक बैंक कर्मचारी तथा उनकी मां वासंती, हालांकि शुरू में एक गृहिणी रहीं जो बाद में एक स्कूल में पढ़ाने लगी थीं।
तकलीफों भरा रहा बचपन
गुरु दत्त की का बचपन मुश्किल रहा था। वित्तीय कठिनाइयों के साथ-साथ माता-पिता के बीच तनावपूर्ण संबंध थे और अपने सात महीने के भाई शशिधर की मृत्यु ने उन्हें कटु अनुभव ही दिये थे जो उनकी फिल्मों में आसानी से परिलक्षित हुए।
बीच में छोड़नी पड़ी थी पढ़ाई
गुरु दत्त का जन्म बेहद गरीबी और तकलीफों में बीता था। पढ़ाई में अच्छे होने के बावजूद 10वीं के बाद वो आगे नहीं पढ़ सके, क्योंकि उतने पैसे उनके परिवार के पास नहीं थे। संगीत और कला में रुचि होने के चलते गुरु दत्त ने अपनी प्रतिभा से स्कॉलरशिप हासिल की और उदय शंकर इंडिया कल्चर सेंटर में दाखिला ले लिया। उन्होंने यही से डांस सीखा। 5 साल तक डांस सीखने के बाद गुरु दत्त को पुणे के प्रभात स्टूडियो में बतौर कोरियोग्राफर काम करने का मौका मिला। साल 1946 में गुरुदत्त ने प्रभात स्टूडियो की एक फिल्म 'हम एक हैं' से बतौर कोरियोग्राफर अपना फिल्मी कॅरियर शुरू किया।
फर्स्ट एक्टिंग चांस
कोरियोग्राफर के बाद गुरु दत्त को प्रभात स्टूडियो की फिल्म में एक्टिंग का मौका भी मिला। इसी दौरान ही उन्होंने फिल्म 'प्यासा' की कहानी लिखी । साल 1951 में देवानंद की फिल्म 'बाजी' की सक्सेस के बाद गुरु दत्त को बतौर निर्देशक एक पहचान मिली। इस फिल्म के दौरान गुरु दत्त और गीता बाली करीब आए और साल 1953 में उन्होंने शादी कर ली।
वाहीदा रहमान से नजदीकियां
दरअसल, दोनों की शादी टूटने की मुख्य वजह गुरु दत्त का वहीदा रहमान की तरफ झुकाव था। ऐसा कहा जाता है कि वहीदा रहमान और गुरु दत्त एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे, लेकिन गुरु दत्त शादी शुदा थे। वहीदा रहमान को लेकर गुरुदत्त और गीता दत्त में आए दिन झगड़े होते रहते थे। साल 1957 में गुरु दत्त और गीता बाली की शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई और दोनों अलग-अलग रहने लगे।
पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ में हो गए तबाह
'प्यासा', 'साहब, बीवी और गुलाम', 'चौदहवीं का चांद' जैसी बेहतरीन फिल्में देनेे वाले गुरु दत्त उस वक्त दिवालिया हो गए जब फिल्म 'कागज के फूल' फ्लॉप हो गई। एक ओर जहां वो वहीदा रहमान को नहीं अपना पाए तो वहीं दूसरी ओर फिल्म में नुकसान की वजह से गुरुदत्त बिल्कुल टूट चुके थे। गौरतलब है कि उन्होंने 2 बार आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन तीसरी बार उनकी जान चली गई। 39 साल की उम्र में गुरुदत्त अपने बेडरूम में मृत पाए गए। ऐसा बताया जाता है कि उन्होंने पहले खूब शराब पी और उसके बाद ढेर सारी नींद की गोलियां खा ली थीं।