बॉलीवुड

इस बॉलीवुड अभिनेता ने बनाया था श्रीदेवी को सुपरस्टार, फिल्ममेकर्स के सामने रख दी थी यह शर्त

बॉलीवुड में भले ही श्रीदेवी लंबे समय तक राज किया हो लेकिन कॅरियर की शुरुआत में उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2018, 9:31 AM IST
sridevi
sridevi

बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी। बॉलीवुड में भले ही उन्होंने लंबे समय तक राज किया हो लेकिन कॅरियर की शुरुआत में उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वो वक्त उनके लिए काफी मुश्किलों से भरा था उनकी लगातार कई फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, कोई भी उनको अपनी फिल्म में काम नहीं देना चाहता था। ऐसे में बॉलीवुड के एक सपुरस्टार ने उन पर भरोसा किया और उन्हें अपनी एक फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस के लिए काम दिलाया। तो आइए जानते हैं कि आखिर कौन है वो सुपरस्टार...

जितेंद्र और श्री देवी की जोड़ी थी मशहूर :
बॉलीवुड में यूं तो कई जोड़ियां ऐसी हैं जो सुपरहिट रही हैं। जिनमें से अमिताभ-रेखा, धर्मेन्द्र-हेमा मालिनी और जितेंद्र-श्रीदेवी की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जाती थी। वहीं इन जोड़ियों को उनके फैंस ने खूब सराहा था। इन्हीं में एक जोड़ी थी जितेंद्र और श्रीदेवी की जोड़ी। बता दें, जितेंद्र के साथ श्रीदेवी की पहली फिल्म थी राघ्वेन्द्र राव की ‘हिम्मतवाला’। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उस दौर में जितेन्द्र हर फिल्म में श्रीदेवी को ही अपनी हीरोइन बनाना चाहते थे।

जितेंद्र ने बनाया श्रीदेवी को सुपरस्टार:
फिल्म ‘हिम्मतवाला’ से पहले श्रीदेवी की कई अन्य फिल्में फ्लॉप हो चुकी थीं। लेकिन फिर भी जितेंद्र ने फिल्ममेकर राघ्वेन्द्र राव को ‘हिम्मतवाला’ में श्रीदेवी को ही लेने के लिए मजबूर किया था। फिल्ममेकर ने मन मार कर उन्हें कास्ट कर लिया जिसके बाद ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई और इसके बाद तो जितेंद्र की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

जितेंद्र ने हर फिल्म में श्रीदेवी को लेने की रखी थी शर्त:
ये बात आजतक किसी को समझ नही आई कि आखिर जितेंद्र अपनी हर फिल्म में श्रीदेवी को ही अपनी हीरोइन क्यों रखना चाहते थे। बता दें कि 'हिम्मतवाला' फिल्म सुपरहिट होने के साथ ही उन्होंने सभी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को ये जानकारी दे दी कि अब से उनकी फिल्म में उनके अपोजिट केवल श्रीदेवी ही नजर आएंगी, नहीं तो वो उनकी फिल्म में काम नहीं करेंगे। सुपरस्टार होने की वजह से सभी को उनकी बात माननी पड़ी थी। जितेंद्र और श्रीदेवी ने एक साथ लगभग 16 फिल्मों में काम किया जिनमें से 13 फिल्में सुपरहिट रही थीं।

Published on:
Also Read
View All