
बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा काजोल के आज भी लाखों चाहने वाले हैं। वहीं फिल्म जगत के सिंघम यानी की अजय देवगन की आज भी इंडस्ट्री में तूती बोलती है। यह जोड़ा जब एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधा था तो एक तरफ बहुत से लोगों के दिल टूटे थे तो वहीं दूसरी तरफ करोड़ो फैन्स खुश भी हुए थे। चलिए आज आपको बताते हैं कि इन दोनों के बीच प्यार कैसे पनपा...
फिल्म की शूटिंग के दौरान करीब आए दोनों
अजय और काजोल के करीब आने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। बता दें कि काजोल और अजय फिल्म 'हलचल' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए और देखते ही देखते उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। साल 1999 में दोनों ने शादी कर ली। बॉलीवुड के इस स्टार कपल के दो बच्चे नायसा और युग हैं।
अजय से लेती थी ब्यॉयफ्रेंड पटाने के टिप्स
अजय से शादी करने से पहले काजोल को बॉलीवुड में काम करते हुए 9 साल बीत चुके थे। काजोल और अजय ने बहुत सी फिल्मों में साथ काम किया है लेकिन काजोल ने कभी ये नहीं सोचा थी कि वह अजय से शादी कर लेंगी। क्योंकि कभी अजय देवगन से ही काजोल ब्वॉयफ्रेंड के बारे में टिप्स लेती थी। अजय भी काजोल को पूरा सपोर्ट करते थे। बस इसी बीच काजोल को अजय की सादगी भा गई और उन्हीं के साथ शादी करने का फैसला ले लिया। क्योंकि वह सैंटल होना चाहती थी और फिल्मों से थोड़ा ब्रेक लेना की सोच रही थी।
इन एक्ट्रेसस के साथ जुड़ा अजय का नाम
बता दें,अजय का पहला प्यार काजोल नहीं बल्कि कोई और था। काजोल से पहले अजय रवीना और करिश्मा कपूर को डेट कर चुके थे। लोग तो करिश्मा और अजय की जोड़ी को हिट मानते थे। बीते दौर की फिल्मी मैग्जीन में छपी खबरों की मानें तो कथित तौर पर जब करिश्मा अजय के जीवन में आईं तब अजय रवीना टंडन को डेट कर रहे थे।