बॉलीवुड

कुछ-कुछ होता है के सेट पर काजोल खो बैठी थी अपनी याददाश्त, फिर जो हुआ सुन हैरान रह जाएंगे आप…

क्या आप जानते हैं 'कुछ-कुछ होता है' फिल्म की शूटिंग के दौरान काजोल के साथ एक बहुत बड़ी घटना घटी थी जिसका जिक्र आज भी शाहरुख अक्सर किया करते हैं।
3 min read
• •
Updated: 5 Aug 2018, 11:56 AM IST
birthday special: kajol lost memory during kuch kuch hota hai shoot
birthday special: kajol lost memory during kuch kuch hota hai shoot

आज बॅालीवुड इंडस्ट्री की उम्दा एक्ट्रेस काजोल अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। उनकी एक्टिंग का आज भी हर कोई कायल है। काजोल ने काफी छोटी उम्र से अपने कॅरियर की शुरुआत कर दी थी। इसके अलावा उन्होंने इस इंडस्ट्री को कई बड़ी फिल्में दी हैं। और यह फिल्में आज भी लोगों के जहन में बसी हुई हैं। आपको बता दें काजोल ने एक्टर शाहरुख खान के साथ कई यादगार फिल्में दी हैं जिनमें से एक है 'कुछ-कुछ होता है'। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म की शूटिंग के दौरान काजोल के साथ एक बहुत बड़ी घटना घटी थी जिसका जिक्र आज भी शाहरुख अक्सर किया करते हैं।

दरअसल, 1998 में आई काजोल, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के दौरान काजोल फेंट हो गई थीं। उस वक्त फिल्म के सेट पर 'ये लड़की है दीवानी' की शूटिंग चल रही थी । एक सीन में शाहरुख खान और काजोल को साइकिल चलानी थी । साइकिल चलाते हुए काजोल मुंह के बल गिर पड़ीं । उनके घुटनों में चोट आई । साथ ही उनकी याददाश्त भी चली गई ।

जी हां, इस बात की जानकारी उनके दोस्त ने दी थी । दोस्त के अनुसार, काजोल को अपने ब्वॉयफ्रेंड अजय देवगन के अलावा कुछ भी याद नहीं था । वो बस मॉरिशस के एक होटल में बैठकर रोए जा रही थीं । इसके बाद अजय से उनकी बात कराई गई । अजय ने उनको धीरे-धीरे सारी चीजें याद दिलाई हैं । तब जाकर कुछ दिनों बाद उनकी याददाश्त वापस आई।

दिलचस्प बात यह है कि ऐसा एक बार फिर हुआ जब फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म में भी काजोल ने शाहरुख खान के साथ काम किया था । फिल्म के सेट पर काजोल ने एक बार फिर संतुलन खो दिया और वो गिर पड़ीं । इस बार कुछ घंटों के लिए उनकी याददाश्त चली गई थी । फिर अजय से उनकी बात करवाई और तब जाकर काजोल की याददाश्त वापस आई ।

इस किस्से को आज भी याद शाहरुख काजोल का मजाक बनाते हैं। गौरतलब है कि शाहरुख और काजोल की दोस्ती को करीब 20 साल हो चुके हैं ।

Published on:
Also Read
View All
गलवान घाटी की जंग के हीरो कर्नल संतोष बाबू के दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब