बॉलीवुड

बैडमिंटन की बड़ी खिलाड़ी थीं किरण खेर, दीपिका के पिता के साथ खेल चुकी हैं नेशनल लेवल मैच

किरण खेर का जन्म 14 जून 1955 को पंजाब में हुआ था।

2 min read
Jun 14, 2018
kirron kher

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस किरण खेर का आज 63वां जन्मदिन है। किरण बॉलीवुड में मां के किरदार के लिए पहचानी जाती हैं। 'वीर-जारा', 'देवदास', 'कर्ज', 'मैं हूं ना', 'दोस्ताना', 'कभी अलविदा ना कहना', 'फना', 'अजब गजब लव' उनकी प्रमुख फिल्में हैं। छोटे पर्दे के रिएलिटी शो 'इंडियाज गॉट टेलेंट' में जज के रूप में भी नजर आ चुकी हैं। किरण चंडीगढ़ से बीजेपी की सांसद भी हैं।

किरण खेर का जन्म 14 जून 1955 को पंजाब में हुआ था। किरण ने चंडीगढ़ से अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी की। इनके पति बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अनुपम खेर हैं। किरण ने साल 1973 में पंजाबी फिल्म 'असर प्यार दा' से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया। इसके बाद 1996 में अमरीश पुरी के साथ 'सरदारी बेगम' में नजर आई। साल 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' में किरण ने अपनी एक्टिंग से अलग ही छाप छोड़ दी। इसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय की मां का किरदार निभाया था।

अनुपम खेर से चंडीगढ़ में पहली मुलाकात
दरअसल, अनुपम और किरण खेर की मुलाकात चंडीगढ़ में हुई थी। दोनों थिएटर में एक ही ग्रुप का हिस्सा थे। इस बीच दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हो गई थी। लेकिन कुछ टाइम के बाद किरण मुंबई चली आईं और यहां आकर उन्होंने बिजनेसमैन गौतम बेरी से शादी कर ली। दोनों का एक बेटा भी है। दोनो के बीच अच्छे रिश्ते न होने के कारण कुछ ही साल में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। वहीं, अनुपम खेर ने भी मधुमती नाम की एक लड़की से शादी कर ली थी। अनुपम भी अपनी इस शादी से खुश नहीं थे। दोनों अभी भी थिएटर का हिस्से थे और किस्मत से एक बार फिर दोनों की मुलाकात हुई। प्ले के बाद दोनों कोलकाता में मिले और इस बार अनुपम ने किरण को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

इस बारे में बात करते हुए किरण खेर ने एक बार बताया कि पहले मैं इसे मजाक समझ रही थी, लेकिन बाद में मुझे अहसास हुआ कि अनुपम इस मामले में सीरियस थे। इसके बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ती गईं और दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हो गई। इस बीच दोनों ने अपने पार्टनर को तलाक देने का फैसला कर लिया था। और 1985 में दोनों ने शादी कर ली। किरण के बेटे को भी अनुपम ने अपना लिया। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है और आज भी दोनों साथ हैं।


दीपिका के पिता के साथ खेल चुकी हैं नेशनल लेवल बैडमिंटन
यह बात कुछ ही लोगों को पता है कि किरण एक हुनरमंद अभिनेत्री होने के साथ एक कामयाब बैडमिंटन खिलाड़ी भी रही हैं। किरण ने दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण के साथ नेशनल लेवल बैडमिंटन खेला है।

Updated on:
14 Jun 2018 10:36 am
Published on:
14 Jun 2018 10:30 am
Also Read
View All