बॉलीवुड

लारा दत्ता ने पति महेश को बताई थी ये शर्मनाक घटना, कहा- डायरेक्टर सेट पर मेरे सामने अश्लील बर्ताव करते थे…

Lara Dutta की लाइफ से जुड़ी ये अनसुनी बात जान आप हैरान रह जाएंगे।
2 min read
Apr 15, 2019
लारा दत्ता ने पति महेश को बताई थी ये शर्मनाक घटना, कहा- डायरेक्टर सेट पर मेरे सामने अश्लील बर्ताव करते थे...
लारा दत्ता ने पति महेश को बताई थी ये शर्मनाक घटना, कहा- डायरेक्टर सेट पर मेरे सामने अश्लील बर्ताव करते थे...

बॅालीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Lara Dutta का कल Birthday है। उनका जन्म 16 अप्रेल को गाजियाबाद में हुआ था। लारा ने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। हालांकि उनका कॅरियर ग्राफ कुछ खास नहीं रहा। लेकिन फिल्मों में आने के दौरान एक्ट्रेस को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

क्या आप जानते हैं लारा ने मशहूर निर्देशक साजिद खान पर बत्तमीजी का आरोप लगाया था। इस बारे में पिछले साल लारा के पति महेश भूपति ने खुलकर बात की थी। दरअसल, हाल में साजिद पर मीटू कैंपेन के चलते कई महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसी बीच महेश का भी बयान सामने आया था।

उन्होंने बताया था, 'लारा ने मुझसे एक बार शिकायत की थी कि साजिद खान हाउसफुल के सेट पर उनके साथ की को-एक्ट्रेस के संग बेहद रुखा और अश्लील बर्ताव करते थे। उस वक्त हम लंदन में थे। वहीं लारा एक दिन अपनी करीबी मित्र जो कि एक हेयर ड्रेसर हैं उनके साथ घर पर आई थीं और वह दोनों ही साजिद खान के बर्ताव को लेकर शिकायत कर रही थीं।'

भूपति ने आगे बताया , 'मैंने उस वक्त लारा से कहा था कि आप लोग भी इसके जिम्मेदार हैं क्योंकि आप चारों फिल्म में काम कर रहे हो, और साजिद जो कुछ बकवास कर रहा है उसे चुपचाप सहन कर रहे हो। इसलिए आप ही इन सब की जिम्मेदार हो। उस वक्त लारा मेरी बात से सहमत थीं।'

फिल्म 'हाउसफुल' की बात करें तो ये साल 2010 में रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी थी जिसे साजिद खान ने डायरेक्ट किया था। मूवी में लारा दत्ता के अलावा अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, दीपिका पादुकोण, जिया खान और अर्जुन रामपाल लीड भूमिका में थे।

Updated on:
15 Apr 2019 11:49 am
Published on:
15 Apr 2019 11:49 am
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा