बॉलीवुड

BIRTHDAY SPECIAL: माधुरी को ये क्रिकेटर लगता था सबसे ज्यादा सेक्सी, करना चाहती थीं शादी, इन सुपरस्टार्स के साथ भी रहा अफेयर

क्रिकेटर से लेकर बॉलीवुड के इन सुपरस्टार्स के साथ रहे माधुरी के प्यार के चर्चें

3 min read
May 15, 2018
madhuri dixit

बॉलीवुड की बेहद ही खूबसूतर अदाकारा माधुरी दीक्षित के हुस्न और डांस के सभी दीवाने हैं। बॉलीवुड में धकधक गर्ल के नाम से अपनी पहचान बनाने वाली माधूरी का आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। माधुरी जहां एक तरफ अपनी एक्टिंग कॅरियर के शिखर पर तेजी से आगे बढ़ रही थीं। वहीं दूसरी तरफ उनका नाम बॉलीवुड के कई अभिनेताओं से साथ भी जुड़ता जा रहा था। माधुरी के अफेयर की सबसे ज्यादा चर्चाएं संजय दत्त के साथ चली। लेकिन वह केवल संजय को लेकर ही नहीं बल्कि एक क्रिकेटर को भी दिलोंजान से चाहती थीं। आज हम आपको माधुरी के अफेयर्स के बारे में...

क्रिकेटर सुनील गावस्कर
ये बात बहुत कम लोग ये जानते हैं कि माधुरी क्रिकेटर सुनील गावस्कर की दीवानी थीं। 1992 में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में माधुरी ने इस बात का खुलासा किया था कि वो क्रिकेटर सुनील गावस्कर की दीवानी थी और वो उन्हें बहुत सेक्सी लगते थे। माधुरी ने ये भी कहा था कि गावस्कर उनके सपनो में आते थे वो उनके पीछे भागना चाहती थी।

संजय दत्त -
बॉलीवुड में माधुरी के अफेयर के बारे में जब भी बात होती है। तो संजय दत्त का नाम सबसे पहले सबकी जुबां पर आता है। दोनों का प्यार एक खुली किताब की तरह था दोनों ने कभी अपने रिश्ते को जमाने वालों से नहीं छुपाया। इन दोनों के बीच नजदीकियां 'खलनायक' फिल्म के दौरान शुरू हुआ और खत्म भी हो गया, लेकिन दोनों के प्रेम के किस्से जगजाहिर है।

अनिल कपूर -
माधुरी ने अनिल कपूर के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। इनकी जोड़ी पर्दे पर खूब पसंद की जाती है। यहीं नहीं इन दोनों के बारे में ये भी बात सुनने में आई थी कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। लेकिन दोनों ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की।

जैकी श्रॉफ -
बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ से तो माधुरी की शादी की खबरें सबसे ज्यादा वायरल हुई थी। उस दौरान सुनने में आ रहा था कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बांधने वाले है लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

सलमान खान -
सलमान और माधुरी की जोड़ी भी सुपरहिट मानी जाती थी। दोनों फिल्म 'हम आपके है कौन' से एक दूसरे के करीब आए लेकिन दोनों ने कभी अपने बारे में खुलकर बात नहीं की। बता दें कि जब फिल्म 'हम आपके है कौन' की शूटिंग हो रही थी उसी दौरान दोनों के बीच होने वाले प्यार की खबरें खूब चर्चा में रही।

मिथुन -
माधुरी कि जोड़ी मिथुन के साथ 90 के दशक में खूब जमी थी। इनकी जोड़ी की चर्चा आॅनस्क्रीन के साथ आॅफस्क्रीन भी खूब रही। लेकिन दोनों ने कभी खुलकर इस बारे में बात नहीं की।

ये भी पढ़ें

जोधपुर में ढाबे पर खाई कैर सांगरी, खाट पर पसरे सलमान

Published on:
15 May 2018 12:51 pm
Also Read
View All
Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा

बॉलीवुड में करियर बनाने को लेकर छलका अनुराग कश्यप का दर्द, बोले- तमिल सिनेमा ने सुरक्षित महसूस कराया