बॉलीवुड

इस मुस्लिम अदाकारा के प्यार में पागल थे मनोज बाजपेयी! 2 महीने में तोड़ दी थी पहली शादी, जानें उनकी लव स्टोरी

Manoj Bajpayee का जन्म बिहार के चंपारण के पास के एक छोटे से गांव में हुआ।

2 min read
Apr 23, 2019
इस मुस्लिम अदाकारा के प्यार में पागल थे मनोज बाजपेयी! 2 महीने में तोड़ दी थी पहली शादी, जानें उनकी लव स्टोरी

बॉलीवुड स्टार Manoj Bajpayee का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 23 अप्रैल, 1969 को बिहार में हुआ। मनोज ने गैंग्स ऑफ वासेपुर में सरदार सिंह के दबंग रोल, शूल में एक जुनूनी और ईमानदार पुलिस अफसर, सत्या के बीकू मात्रे जैसे रोल निभाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। लेकिन एक्टर के लिए इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था। तो आइए जानते हैं 50 साल के हो चुके मनोज बाजपेयी के कॅरियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी खास बातें।

मनोज बाजपेयी का जन्म बिहार के चंपारण के पास के एक छोटे से गांव में हुआ। वो एक किसान परिवार में पैदा हुए। मनोज को मिलाकर वह पांच भाई-बहन हैं। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि मनोज बाजपेयी जब इंडस्ट्री में जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे तब वो दिल्ली की एक लड़की को डेट कर रहे थे और फिर उस लड़की से शादी कर ली। लेकिन मनोज की ये शादी 2 महीना भी नहीं टिकी।

इसके बाद मनोज ने साल 2006 में बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा से शादी की। नेहा का असली नाम शबाना रजा है। नेहा ने फिल्म 'करीब' से बॉलीवुड में साल 1998 में एंट्री की थी।

फिल्म 'करीब' के डायरेक्टर विधू विनोद चोपड़ा ने उनका नाम बदलकर नेहा रखा था। इसके बाद अब ज्यादातर लोग उन्हें नेहा नाम से ही जानते हैं। मनोज और नेहा ने फिल्म 'करीब' के रिलीज होने के बाद ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।

लगभग 7 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2006 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद नेहा ने 1-2 फिल्मों में ही काम किया और फिलहाल वो बॉलीवुड से दूर हैं।

एक इंटरव्यू में नेहा ने कहा था, 'मेरे पास फिल्मों के कम ऑफर आने लगे तो मैं एक पत्नी बनकर भी खुश थी।' मनोज और नेहा दोनों एक दूसरे के लिए परफेक्ट हैं। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम अवा नायला है।

Published on:
23 Apr 2019 09:06 am
Also Read
View All