बॉलीवुड

80 के दशक की हसीन अदाकारा, पहले शादीशुदा डायरेक्टर संग चला अफेयर फिर 2 बच्चों की मां बन पति से हुई अलग

आज भी टीवी सीरियलों में काम कर रही हैं ये खूबसूरत अदाकारा।

2 min read
Apr 18, 2019
80 के दशक की हसीन अदाकारा, पहले शादीशुदा डायरेक्टर संग चला अफेयर फिर 2 बच्चों की मां बन पति से हुई अलग

बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा Poonam Dhillon का अाज Birthday है। 18 अप्रेल को जन्मी पूनम ने इस इंडस्ट्री को कई शानदार फिल्में दी हैं। पूनम ने महज 16 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता था। अब उम्र के इस पढ़ाव पर भी एक्ट्रेस टीवी और सिनेमा की दुनिया से जुड़ी हैं। बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक पूनम की एक्टिंग को खूब पसंद किया जाता रहा है। 80 के दशक में जब पूनम अपने कॅरियर की बुलंदियों पर थी तब उनका दिल मशहूर डायरेक्टर राज सिप्पी पर आ गया था। दोनों के अफेयर की खबरें जोरों पर थीं।

दरअसल, राज और पूनम की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए। लेकिन राज पहले से शादीशुदा थे। हालांकि, कुछ समय बाद पूनम और उनके रिश्ते में दरार आने लगी। कहा जाता है की पूनम, राज से शादी करना चाहती थीं जबकि राज अपनी फैमिली को छोड़ना नहीं चाहते थे। इसी कारण दोनों ने अलग होना ठीक समझा।

इसके बाद पूनम ने 1988 में फिल्म प्रोड्यूसर अशोक ठकेरिया से शादी की। लेकिन एक्ट्रेस की शादी सफल नहीं हो पाई। शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों अलग हो गए। उनके दो बच्चे हैं। अब पूनम अपने बच्चों के साथ अलग रहती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की कॅरियर के शुरुआती दिनों में पूनम ढिल्लन यश चोपड़ा के घर में रहा करती थीं।

पूनम ने 80 के दशक में 'काला पत्थर', 'बीवी ओ बीवी', 'ये तो कमाल हो गया', 'तेरी मेहरबानियां', 'कसम', 'सोनी महिवाल', 'दर्द', 'निशान', 'जमाना', 'रेडरोज' जैसी हिट फिल्मों में काम किया हैं।

Published on:
18 Apr 2019 11:16 am
Also Read
View All