
आज बॅालीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा का जन्मदिन है। फिल्म गंगाजल, राजनीति और सत्याग्रह जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्माण करने वाले निर्देशक को आज कौन नहीं जानता। पर क्या आप जानते हैं बॉलीवुड अभिनेत्री दीप्ति नवल के पति प्रकाश की जिंदगी हमेशा इतनी खुशहाल नहीं थी। आपको जानकर हैरानी होगी के अपने बीते दिनों में प्रकाश झा ने बहुत स्ट्रगल की थी। तो आइए एक नजर डालते हैं उनके बीते दिनों से जुड़ी कुछ खास बातों की ओर...
प्रकाश झा का जन्म
मध्यम परिवार से तालुक रखने वाले प्रकाश झा का जन्म 27 फ़रवरी 1952 को चंपारण बिहार में हुआ था। प्रकाश झा ने अपनी पढ़ाई बोकारो शहर के केंद्रीय विद्यालय नं।1 और कोडरमा जिले के तिलैया में स्थित सैनिक स्कूल से की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। लेकिन उस दौर में उनकी रूची पेंटिग की ओर बढ़ने लगी।इसके बाद उन्होंने मुंबई जाकर पेंटर बनने का निर्णय लिया। इसी के चलते साल 1973 में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीयूट में दाखिला ले लिया।
प्रकाश झा का निजी जीवन
प्रकाश झा ने साल 1985 में बॉलीवुड अभिनेत्री दीप्ति नवल से शादी की थी।इसके कुछ साल बाद ही उन्होंने एक बेटी को गोद लिया, जिसका नाम है दिशा। साथ ही प्रकाश झा का एक बेटा भी है प्रियरंजन भी है। लेकिन अफसोस दीप्ति से उनके संबंध कुछ सालों बाद ही खराब हो गए और इसी के चलते दोनों ने 2005 में तलाक ले लिया।
प्रकाश झा का करियर
प्रकाश झ ने अपने करियर की शुरुआत डॉक्यूमेंट्री अंदर द ब्लू से की थी। लेकिन उनके काम को सराहना तब मिली जब उन्होंने बिहार के दंगों के उपर एक शार्ट फिल्म बनाई। हालांकि रिलीज होने के कुछ दिन बाद ही फिल्म बैन हो गई पर प्रकाश को इस शार्ट फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड से नवाजा गया। लेकिन इस दौर के बीच एक दौर ऐसा भी आया जब उन्हें अपनी जिंदगी में परेशानियों का सामना करना पड़ा।उनके स्ट्रगल भरे दिनों में उसके पास रूम रेंट और खाने तक के पैसे नहीं थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब प्रकाश झा मुंबई गए तो उनके पास च्यादा पैसे नहीं थे। ऐसे में उनकी कई रातें जुहू बीच के फुटपाथ पर गुजरीं थीं।
साल 1984 में फिल्म हिप हिप हुर्रे से हिंदी सिनेमा में अपना निर्देशन डेब्यू किया। इस फिल्म की पृष्ठभूमि डिहार के बंधुआ मजदूर पर आधारित थी। प्रकाश की पहली ही फिल्म को राष्ट्रिय सम्मान से नवाजा गया।साल 2010 में उन्होंने फिल्म राजनीती का निर्माण किया, जो काफी हिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म अजय देवगन , कैटरीना कैफ , अर्जुन रामपाल , मनोज वाजपेयी, रणबीर कपूर मुख्य किरदार निभाते दिखाई दिए। इस के बाद उन्होंने फिल्म आरक्षण बनाई जिसमें अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान , दीपिका पादुकोण,प्रतिक बब्बर ने मुख्य भूमिका निभाई। हालांकि वो फिल्म इतनी हिट साबित नही हुई। इस के बाद उन्होंने फिल्म सत्याग्रह का भी निर्देशन किया।