आज रणवीर सिंह अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास खुशी के मौके पर फिल्म '83' से उनका पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है...
रणवीर सिंह एक ऐसे परफेक्शनिस्ट अभिनेता बन चुके हैं जिन्होंने 'पद्मावत', 'गली बॉय', 'बाजीराव मस्तानी', 'रामलीला' जैसी फिल्मों में सिल्वर स्क्रीन पर यादगार प्रदर्शन किया है। इन दमदार किरदारों को निभाने का क्रेडिट उनके एक्टिंग के जुनून को दिया जाता है। आज रणवीर सिंह अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास खुशी के मौके पर रणवीर सिंह की आगामी फिल्म '83' से उनका पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।
हूबहू कपिल जैसे दिखने लगे रणवीर
अब रणबीर फिर एक बार ऐसा ही यादगार किरदार निभाने जा रहे हैं। आगामी फिल्म '83' में उनका लुक अविश्वनीय से कम नहीं है। क्योंकि उन्होंने कपिल देव बनने के लिए शानदार ट्रांसफॉर्मेशन किया है और 1983 के विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के महान तेज गेंदबाज कपिल देव बन गए हैं। हाल ही में सामने आई तस्वीर में रणवीर सिंह हूबहू कपिल देव जैसे दिख रहे हैं। इस किरदार को वह यादगार बनाने में किसी तरह की कोई कौर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। क्योंकि उनका यह किरदार अपने देश के प्रति समर्पित होगा।
सामने आया पहला लुक
'83' से सामने आया रणवीर सिंह का पहला लुक निश्चित रूप से दर्शकों को लुभाएगा। यह फिल्म 2020 में रिलीज होने वाली प्रतिक्षीत फिल्मों में से एक मानी जा रही है। कबीर खान निर्देशत फिल्म '83' अगले साल 10 अप्रेल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।