बॉलीवुड

अक्षय नहीं बल्कि इस एक्टर के प्यार में पागल थीं रवीना, करने वाली थीं सुसाइड

रवीना ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत फिल्म 'पत्थर के फूल' साल 1991 में की थी।
2 min read
Oct 27, 2018
raveena tandon
raveena tandon

बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस रवीना टंडन 44 साल की हो चुकी हैं। बीते दिन ही उन्होंने अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनका जन्म 26 अक्टूबर,1974 को महाराष्ट्र में हुआ था। रवीना ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत फिल्म 'पत्थर के फूल' साल 1991 में की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में की। रवीना के इस फिल्मी कॅरियर में उनके अफेयर की चर्चों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। एक बार तो ऐसा हुआ था कि उन्होंने अजय देवगन के प्यार में सुसाइड करने की कोशिश की थी।

इसलिए सुसाइड करने की थी कोशिश

खबरों के मुताबिक, रवीना ने अजय देवगन के प्यार में एक बार सुसाइड करने कोशिश की थी। दोनों में नजदकियों की खबरें फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग के समय से आनी शुरू हुई। रवीना उस समय इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस में से एक थीं। रवीना के बाद अजय को चाहने वालों में करिश्मा कपूर का नाम भी जुड़ गया था। उसी समय अजय, करिश्मा के साथ फिल्म 'जिगर' की शूटिंग कर रहे थे। खबरें थी कि रवीना को यह बात बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी।

इस एक्टर के साथ भी जुड़ चुका नाम

रवीना टंडन के अफेयर की खबरों में बॉलीवुड के खिलाड़ा कुमार अक्षय का नाम भी जुड़ चुका है। माना जाता है कि इन दोनों स्टार्स में नजदीकियां फिल्म 'मोहरा' की शूटिंग के दौरान आई थी। लेकिन वह अपने इस रिलेशन को भी किसी अंजाम तक नहीं पहुंचा पाईं और कुछ समय बाद इनके ब्रेकअप की भी खबरें सामने आ गईं। बहरहाल, रवीना अब तक करीब 100 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इस लंबे सफर में उन्होंने अलग अलग तरह के किरदारों को निभाया है। पर्दे पर उनके कई किरदार आज भी हिट हैं।

Updated on:
27 Oct 2018 01:43 pm
Published on:
27 Oct 2018 01:38 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा